1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. What is jade roller skin benefits of jade roller

Skin Care Instrument : जानिए क्‍या होता है जेड रोलर, कैसे करते हैं इस्‍तेमाल, जानिए स्किन बेनिफिट्स

जेड रोलर क्‍या होता है
इन दिनों जेड रोलर का इस्‍तेमाल बहुत अधिक किया जा रहा है। इसका इस्‍तेमाल करने से चेहरे का ग्‍लो बढ़ जाता है। जेड रोलर एक ब्‍यूटी इंस्‍ट्रूमेंट है। इसका इस्‍तेमाल फेशियल ट्रीटमेंट के तौर पर किया जाता है। दो आकार के पत्‍थरों को दोनों साइड जोड़ा जाता है। बड़ा स्‍टोन आपके चेहरे की मसाज के लिए उपयोग किया जाता है। वहीं छोटे पत्‍थर का इस्‍तेमाल आंखों के नीचे गोल घुमाने के लिए किया जाता है। ट्रेंड में चल रहे फेस रोलर से मसाज करने के कई सारे स्किन बेनिफिट्स होते हैं। आइए जानते हैं फेस रोलर के बेनिफिट्स के बारे में - 
 
* जेड रोलर के इस्तेमाल से कोलोजन बढ़ता है। कोलोजन एक तरह का प्रोटीन होता है। जिससे चेहरा ग्‍लो करने लगता है। रोलर का इस्‍तेमाल करने से चेहरे का अतिरिक्‍त फैट कम होता है। 
* चेहरे पर बढ़ रही फाइन लाइंस को खत्‍म करने में मदद करता है। जिससे समय से पहले बूढ़ा नहीं दिखें। 
* जेड रोलर से चेहरे का ऑक्‍सीजन लेवल बढ़ता है। जिससे ब्‍लड का सर्कुलेशन भी अच्‍छा होता है। 
* आंखों के नीचे बढ़ती सूजन और झुर्रियों को भी कम करता है। 
* नियमित से फेस पर रोलर फेरने से गहराई तक चेहरे की सफाई होती है। और वह चेहरे को खूबसूरत बनाता है। 
 
कैसे करते हैं इस्‍तेमाल 
 
रोलर का इस्‍तेमाल सही तरह से करने पर ही इसका फायदा होगा। जी हां, रात को सोने से पहले चेहरे पर थोड़ा सा तेल लगा लें और रोलर को नीचे से ऊपर की ओर ले जाएं। और चेहरे के अंदर से किनारे पर ले जाएं। इस तरह से प्रयोग करने पर ही आराम मिलेगा। इसका इस्‍तेमाल उन जगहों पर अधिक करें जहां पर फाइन लाइन्‍स ज्‍यादा आ रही हो। इससे सिरदर्द में भी आराम मिलेगा और चेहरे का ग्‍लो भी बढ़ेगा। 
अगला लेख
Health Tips: एल्युमिनियम फॉयल में खाना रखना नहीं है खतरे से खाली