Beauty Care Tips

Sat, 3 Oct 2026

Notifications




गांधी जयंती 2026: भारत और दुनिया के लिए क्यों खास है यह दिन? जानें इस दिन का विशेष महत्व

ऐसे घनघोर ज्ञानी देश में जमुई से लेकर दिल्ली तक औरतों के रेप हो रहे हैं तो इसमें इतनी हैरानी क्‍यों?

ऐसे घनघोर ज्ञानी देश में जमुई से लेकर दिल्ली तक औरतों के रेप हो रहे हैं तो इसमें इतनी हैरानी क्‍यों?तुलसी, कबीर, गुरुनानक, बुद्ध, संत तुकाराम, सूरदास, मीरा इत्यादि के बाद और उन संतों ने जो किया उसके बाद हम आपने ऐसा क्या उखाड़ लिया जिसके खराब होने पर हमे शर्मिंदा होना चाहिए? इन संतों ने जो किया उसके इतर और उसके बाद आपने और हमने ऐसा क्या किया, जिसके ध्वस्त हो जाने से हमें मार-काट रोना चाहिए? तुलसी, कबीर, तुकाराम की उस धारा के बाद और देश की आज़ादी के बाद कुकुरमुत्तों की तरह उगे बाबाओं से तो आपके हिदुस्तान की आधी जेलें भरी पड़ी हैं, जो बचे हैं वो संसद में हैं, जो संसद तक नहीं पहुंच पाए वो टीवी पर हैं या बड़े पंडालों में मंचों पर आसीन हैं, उनके सामने आपके और हमारे बीच के ही लाखों करोड़ों लोग बैठकर उनके ज्ञान का अमृत पान कर रहे हैं!