शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. skin care tips home made jaggery face mask for wrinkle less skin
Written By

Skin Care Tips : दाग-धब्बे और झुर्रियों से निजात दिलाएगा गुड़ का फेस पैक

Skin Care Tips : दाग-धब्बे और झुर्रियों से निजात दिलाएगा गुड़ का फेस पैक - skin care tips home made jaggery face mask for wrinkle less skin
गुड़ प्राकृतिक रूप से मीठा होता है जिसका सेवन करने से नुकसान के आसार कम होते हैं चीनी की तुलना में। गुड़ का इस्तेमाल भिन्‍न - भिन्‍न तरह से किया जाता है। ठंड, बारिश और गर्मी तीनों सीजन में उपयोग करते हैं। समावेश करके देखा जाए तो अभी तक इसका उपयोग खाने मात्र के लिए किया है। लेकिन यह त्वचा के लिए भी लाभदायक है। जी हां, इसमें मौजूद गुण रूप निखारने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कैसे -
 
गुड़ का फेस पैक कैसे बनाएं -
 
सामग्री - 1 चम्मच गुड़ का पाउडर, टमाटर,नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी। सबको अच्‍छे से मिक्‍स कर लें। आप चाहे तो थोड़ा सा गुलाब जल भी मिक्‍स कर सकते हैं। इसके बाद एक जैसा करके चेहरे पर लगा लें। और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। चेहरे पर मौजूद अनचाहे दाग-धब्बे खत्म हो जाएंगे। 
 
झुर्रियों को कहे टाटा 
 
सामग्री - 1 चम्मच पिसा हुआ गुड़, 1 चम्‍मच अंगूर का रस, 1 चम्मच ब्‍लैक टी, और एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा गुलाबजल। एक जैसा अच्‍छे से मिक्‍स कर लें। और चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। ठंडे पानी से धो लें।  सप्ताह में दो बार यह पैक लगाएं। जल्द ही झुर्रियां समाप्त हो जाएगी।  
 
दरअसल, गुड़ में विटामिन ए, बी, ग्‍लूकोज, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, जस्ता और मैग्नीशियम मुख्य रूप से मौजूद रहता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण क्‍लींजर का काम करते हैं। ये शरीर को अंदरूनी तौर पर तो स्वस्थ रखता है साथ ही चेहरे पर ग्लो भी बढ़ाता है। शरीर में खून की कमी होने पर इसका सेवन किया गया। तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है। चाय में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें। वह लाभकारी होगा।