सम्बंधित जानकारी
- जम्मू-कश्मीर के रामबन में सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक
- जम्मू-कश्मीर के रामबन में घर में आग लगने से 3 बहनों की मौत
- Weather Update : कश्मीर को शीतलहर से राहत, आज देश में कहां कैसा है मौसम?
- जमात ए इस्लामी के 15 ठिकानों पर NIA ने की छापेमारी, कैश और संदिग्ध चीजें बरामद
- दिल्ली से आतंकी गिरफ्तार, लश्कर कमांडर मंजूर शेख के संपर्क में था
LOC: कारस्तानी से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, घुस रहे ड्रोन पर सैन्य जवानों ने की गोलाबारी
मेंढर/जम्मू। सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन पर (drone) गोलाबारी की। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन रविवार देर रात भारतीय क्षेत्र में कुछ देर मंडराने के बाद पाकिस्तान की ओर लौट गया।
उन्होंने कहा कि मेंढर के नार मनकोट इलाके में दुश्मन के ड्रोन की गतिविधि देखी गई जिसके बाद नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों ने उसे गिराने के लिए उस पर कम से कम 3 गोलियां चलाईं। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सैनिकों की गोलीबारी के बाद ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौट गया। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों, हथियारों और विस्फोटक सामग्री को गिराने के लिए भेजे जाने वाले ड्रोन के बारे में सूचना देने वालों को 3 लाख रुपए का नकद इनाम देने की हाल में घोषणा की है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
Edited by: Ravindra Gupta
