सम्बंधित जानकारी
- बिलावल भुट्टो के साथ भारत आई पाकिस्तानी महिला की सोशल मीडिया पर चर्चा, जानिए आखिर कौन है?
- पश्चिमी समाज में बढ़ती उम्र में बेमकसद जिंदगी से थकने लगे हैं लोग
- पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी से पाकिस्तान में हड़कंप, जानिए क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान के बारे में 10 बातें
- पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान गिरफ्तार
- इंटरनेट के मामले में पाकिस्तान का प्रदर्शन सबसे खराब, साइबर क्राइम के 1 लाख से ज्यादा मामले
इमरान खान की गिरफ्तारी पर जल उठा पाकिस्तान, रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय में घुसे प्रदर्शनकारी, Live updates
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khans) को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट (आईएचसी) से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इमरान खान के समर्थक भड़क गए हैं। पीटीआई ने कहा है कि उनके समर्थकों पर फायरिंग की जा रही है। पाकिस्तान में फैली हिंसा का लाइव अपडेट-
पाकिस्तान के कई शहरों में तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें हैं। पेशावर, लाहौर, फैसलाबाद, मुल्तान, विहाड़ी, गिलगिट, कराची, खानेवाल, गुजरांवाला रहीम यार खान, बहावलपुर, चरसद्दा, सरगोधा में कार्यकर्ता हिंसा पर उतारू हैं। क्वेटा में प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में एक बच्चे की गोली लगने के मौत की रिपोर्ट है।
रावलपिंडी में तो पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय पर भी हमला किया गया है। इसके अलावा लाहौर कैंट में सैन्य कमांडरों के घरों में आगजनी की गई है। कार्यकर्ता पीटीआई का झंडा लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। सड़कों पर कार्यकर्ताओं का सैलाब नजर आ रहा है।In Pakistan after Imran Khan arrest, unruly mob burnt major military sites. Protestors enter many Corps Commander including GHQ Rawalpindi. Civil war in Pakistan. This is the only outcome of military intervention in the politics of Pakistan. pic.twitter.com/UPgRJTU3M4
— Mohd. Ishaq Chowdhary (@IshaqMChowdhary) May 9, 2023
Two Army vehicles were burnt on Aziz Bhatti Road, at the intersection of Shabbir Shaheed Road (Right before Rahat Bakery Chowk) Lahore Cantt.
GHQ Rawalpindi
Peshawar#پاکستان_بند_کر_دو
Kuttay
Lahore
Prime Minister Imran Khan
Go to GHQ#عمران_خان_ہماری_ریڈ_لائن pic.twitter.com/xuThfbFcqo
— One Pakistan (@OnePakistanPk) May 9, 2023लाहौर में कई जगह आगजनी और तोड़फोड़, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू की गई है। बैरिकेट्स लगाकर इन कार्यकताओं को रोका जा रहा है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान खान मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस पर फैसला कल सुनाया जाएगा। Edited By : Sudhir Sharma
पाकिस्तान के पेशावर में एक रेडियो स्टेशन की इमारत में भी आग लगा दी गई। ब्रिटिश एंबेसी ने एडवायजरी जारी की।
