सोमवार, 29 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Who is Sumaira Khan who came to India with Bilawal Bhutto
Written By
Last Modified: मंगलवार, 9 मई 2023 (18:59 IST)

बिलावल भुट्टो के साथ भारत आई पाकिस्तानी महिला की सोशल मीडिया पर चर्चा, जानिए आखिर कौन है?

बिलावल भुट्टो के साथ भारत आई पाकिस्तानी महिला की सोशल मीडिया पर चर्चा, जानिए आखिर कौन है? - Who is Sumaira Khan who came to India with Bilawal Bhutto
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में शामिल होने के लिए भारत आए। भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर के 'नमस्कार' को लेकर चर्चाएं थीं, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी महिला भी सुर्खियां बंटोर रही है, जो बिलावल भुट्टो के साथ इस समिट में आई थीं। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर वह महिला कौन थी और उसका क्या नाम है तो आइए हम आपको बताते हैं कौन है वह महिला।

महिला का नाम सुमैरा खान है। सुमैरा अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। सुमैरा खान पाकिस्तानी टीवी चैनल समा टीवी की जानी मानी पत्रकार हैं। वे पाकिस्तान की तेज तर्रार पत्रकारों में से एक मानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर 5 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

सुमैरा के टाइमलाइन पर अक्सर भारत विरोधी बयान बहुत रहते हैं। सुमैरा अक्सर भारत के खिलाफ आग उगलने का काम करती हैं।

ट्विटर पर वे खुद को काबुल एनालिस्ट डिफेंस के अलावा फॉरेन अफेयर्स, नेशनल सिक्योरिटी बीट का पत्रकार बताती हैं। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार सुमैरा ने पंजाब कॉलेज ऑफ कॉमर्स रावलपिंडी में पढ़ाई की हैं। (Photo Courtesy : Instagram)
ये भी पढ़ें
मणिपुर में हिंसा थमी, अब तक 60 से ज्यादा मौतें, 2000 से ज्यादा घर जले