1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. America, Russian female agent arrested

अमेरिका ने महिला को रूसी एजेंट बताकर किया गिरफ्तार

America
वॉशिंगटन। वॉशिंगटन में संघीय अभियोजकों ने खुलासा किया है कि उन्होंने 29 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है जो रूस की एजेंट है। उनके मुताबिक, महिला अमेरिका में रह रही थी और रूस के एक वरिष्ठ अधिकारी की तरफ से गुप्त एजेंट की तरह काम कर रही थी।


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के कुछ ही घंटों बाद मारिया बुटिना की गिरफ्तारी की घोषणा की गई। कुछ दिन पहले विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मूलर ने रूस के 12 खुफिया अधिकारियों पर आरोप लगाया था कि उनके ही इशारों पर 2016 के चुनाव में गड़बड़ी के लिए हैकिंग के प्रयास किए गए थे।

अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक बुटिना ने अमेरिकी राजनीतिज्ञों और उम्मीदवारों से मुलाकात की, विशेष रुचि समूहों द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। उसका इरादा, यहां से प्राप्त जानकारियों के बारे में मॉस्को तक सूचना पहुंचाना था। अदालत के दस्तावेजों में रूसी अधिकारी का नाम नहीं दिया है। (भाषा)
अगला लेख
अमेरिका चाहता है तुर्की रूस से नहीं बल्कि उससे मिसाइलें खरीदे