1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. America, Turkey, Russia, Missile purchase

अमेरिका चाहता है तुर्की रूस से नहीं बल्कि उससे मिसाइलें खरीदे

America
वॉशिंगटन। अमेरिका अपने नाटो साझेदार तुर्की को प्रतिद्वंद्वी रूस से रक्षा उपकरण खरीदने के स्थान पर अमेरिका में बनी सतह से हवा में मार करने में सक्षम पैट्रियट मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए राजी करने की कोशिश कर रहा है।


एक अमेरिकी अधिकारी ने यह जानकारी दी। नाटो को इस बात की चिंता है कि यदि तुर्की रूस में विकसित विमानों को मार गिराने में सक्षम एस-400 प्रणाली को तैनात करता है तो इससे रूस को पश्चिमी युद्ध उपकरणों के बारे में खुफिया जानकारी मिल सकती है।

रक्षा उपकरणों की खरीदारी की यह योजना तुर्की और अमेरिका के बीच तकरार की वजह बना हुआ है। अमेरिकी सांसदों ने तुर्की को चेतावनी दी है कि तुर्की अगर एस-400 की खरीदारी करता है तो उसे प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय में राजनीतिक-सैन्य मामलों की कार्यवाहक उप सहायक विदेश मंत्री टीना कैदानो ने कहा, हम रूस से इन उपकरणों की संभावित खरीदारी से चिंतित हैं। (वार्ता)
अगला लेख
मशहूर अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन, निमकी मुखिया में निभा रही थीं दादी का किरदार