1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Vladimir Putin, cyber attack, Russia

विश्व कप के दौरान रूस पर हुए 2.5 करोड़ साइबर हमले : पुतिन

Vladimir Putin
मॉस्को। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि विश्व कप के दौरान रूस पर करीब 2.5 करोड़ साइबर हमले हुए। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इन हमलों के पीछे कौन है।


पुतिन ने रविवार को सुरक्षा सेवाओं को लेकर हुई बैठक के दौरान कहा, विश्व कप के दौरान रूस के सूचना संसाधनों पर करीब 2.5 करोड़ साइबर हमले और अन्य आपराधिक गतिविधियां हुईं, जो किसी ने किसी तरह से विश्व कप से जुड़े थे। इन हमलों को विफल कर दिया गया। (वार्ता)
अगला लेख
प्लेटफॉर्म पर ऐसी गलती भूलकर भी न करें, जा सकती है जान (वीडियो)