सम्बंधित जानकारी
- FIFA WC 2018 : फीफा वर्ल्ड कप का विजेता बना फ्रांस, दुनिया को मिले ये 5 बड़े फुटबॉल स्टार
- FIFA WC 2018 : फ्रांस को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाला 'नायक', बतौर कोच और खिलाड़ी जीता वर्ल्ड कप
- दूसरी बार विश्व कप चैम्पियन बनते ही जश्न में डूबा फ्रांस
- मोहम्मद कैफ ने क्रिकेट के तमाम प्रारूपों से संन्यास लिया
- सनसनीखेज...इमरान खान के 5 नाजायज बच्चे, इनमें से कुछ भारत में...
हरभजन सिंह ने देश की राजनीति पर कसा तंज
नई दिल्ली। क्रिकेटर हरभजन सिंह ने फीफा विश्व कप के बहाने भारत की राजनीति पर कटाक्ष किया है। क्रोएशिया के फाइनल खेलने को लेकर हरभजन ने एक ट्वीट किया।
ट्वीट में उन्होंने कहा कि 'लगभग 50 लाख की आबादी वाला छोटा सा देश क्रोएशिया फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा और हम 135 करोड़ भारतीय हिन्दू-मुसलमान खेल रहे हैं। सोच बदलो देश बदलेगा।'
रविवार को हुए वर्ल्ड कप फाइनल में क्रोएशिया को फ्रांस के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन क्रोएशिया के कड़े संघर्ष की कहानी से लोग प्रभावित हो रहे हैं। मैच के बाद फ्रांस के फुटबॉलरों ने भी क्रोएशिया के संघर्ष को सलाम किया।
