सम्बंधित जानकारी
- अब दिलजीत ने जीता मैडम तुसाद म्युज़ियम का दिल, बनेगा वैक्स स्टेच्यु
- काफी कमजोर हो गए हैं इरफान खान, सामने आई बीमारी के बाद पहली तस्वीर
- जब सलमान खान ने की थी डॉ. हाथी की आर्थिक मदद
- बहन जाह्नवी की पहली फिल्म स्क्रीनिंग से गायब रहेंगे अर्जुन कपूर
- अक्षय कुमार का खाने के लिए प्यार, पत्नी ट्विंकल ने किया खुलासा
फ्रांस के वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में ऐश्वर्या राय बच्चन ने शेयर की फोटो
हाल ही में फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। दुनिया के हर कोने में फुटबॉल का बुखार है और फ्रांस के जीतने की खुशी हर कहीं है। ऐसे में बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। एक तरफ जहां कई सेलीब्रिटीज़ सोशल मीडिया पर फ्रांस के जीतने की खुशी बयां कर रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने तो फ्रांस के माहौल से ही रूबरू करा दिया है।
ऐश्वर्या राय बच्चन फिलहाल अपनी बेटी आराध्या और मां वृंदा राय के साथ पेरिस में वेकेशन मना रही हैं। हालांकि वे यहां काम के सिलसिले में पहुंची हैं लेकिन आराध्या के लिए तो यह वेकेशन ही हुआ। ऐसे में फ्रांस का वर्ल्ड कप जीतना इस वेकेशन ट्रीप का सबसे अहम हिस्सा बन गया है। वहां हर तरह सेलीब्रेशन का ही माहौल है।
ऐश्वर्या ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वहा6 की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ऐश्वर्या ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया जॉइन किया है और वे यहां बहुत एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने वेकेशन के कुछ पिक्चर्स पोस्ट किए और पेरिस में हो रहे सेलीब्रेशन की भी तस्वीरें शेयर कीं।
उन्होंने बताया कि वहां सड़के लोगों से भरी पड़ी हैं।
इसके अलावा उन्होंने अपनी और आराध्या की सेल्फी के भी पिक्चर्स शेयर किए।
ऐश्वर्या, उनकी मां और बेटी आराध्या डिज़्नी लैंड भी घुमने गए थे, जहां सभी ने बहुत मज़ा किया।
