1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. diljit dosanjh wax statue in madame tusaade museum

अब दिलजीत ने जीता मैडम तुसाद म्युज़ियम का दिल, बनेगा वैक्स स्टेच्यु

दिलजीत दोसांझ
बॉलीवुड और पॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ की फैन फॉलोइंग बहुत लंबी है। एक के बाद एक वे अपने गानों और फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतते रहते हैं। उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'सूरमा' को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया और यह उनकी लाइफ की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। 
 
दिलजीत की सक्सेस अब इतनी बढ़ गई है कि कई महान सेलीब्रिटीज़ के वैक्स स्टैच्यु बनाने के लिए वर्ल्ड फेमस मैडम तुसाद म्युज़ियम ने अब दिलजीत का वैक्स स्टैच्यु बनाने का भी फैसला लिया है। ऐसे मे6 दिलजीत के लिए यह भी दोहरा सेलीब्रेशन टाइम है। एक फिल्म की सक्सेस का और दूसरा खुद की इस अचीवमेंट का। 
 
इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। म्युज़ियम की टीम ने उनके सभी मेजरमेंट ले लिए हैं। अपनी खुशी बयां करते हुए दिलजीत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि आखिरकार यह दिन भी आ गया। 
 
उनकी इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस बहुत खुश हैं। सभी ने उन्हें बधाई दी। दिलजीत की यह उपलब्धि वाकई बहुत बड़ी है। दिलजीत बॉलीवुड और पॉलीवुड दोनों जगह बेहतरीन हैं। उनके गाने और आवाज़ का तो हर कोई दीवाना है। और जो लोग उन्हें खास पसंद नहीं करते थे वे फिल्म 'सूरमा' में उनकी एक्टिंग देखने के बाद उनके फैन हो गए हैं। क्रिटिक्स को भी यह फिल्म बहुत पसंद आई है। 
अगला लेख
काफी कमजोर हो गए हैं इरफान खान, सामने आई बीमारी के बाद पहली तस्वीर