1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Air strikes in Afghanistan

अफगानिस्तान में हवाई हमले, 5 महिलाएं और 7 बच्‍चे समेत 14 लोगों की मौत

Air Attack
फाइल फोटो
काबुल। संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को कहा कि अफगानिस्तान में हाल के दिनों में हुए दो हवाई हमलों में 14 नागरिक मारे गए हैं क्योंकि देश में अमेरिका ने हवाई हमलों में तेजी कर दी है। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के अनुसार प्रदेश के होमलैंड प्रांत में 20 मई को और कुनार प्रांत में 22 मई को हुए हमले में मारे गए 14 लोगों में पांच महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं।

मिशन ने ट्वीट कर कहा, अफगानिस्तान में हवाई हमलों में मारे जा रहे लोगों की संख्या में इजाफा जोना जारी है। इसने कहा है, नागरिकों को नुकसान से बचाने के लिए सभी पक्षों को अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का सम्मान करना चाहिए।

अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। अमेरिकी वायुसेना के केंद्रीय कमान के अनुसार, अमेरिका ने वर्ष 2018 में सात हजार 362 बम गिराए हैं जो 2010 के बाद से सबसे अधिक हैं।
अगला लेख
धमाकेदार जीत के बाद बोलीं स्मृति ईरानी, कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता...