सम्बंधित जानकारी
- घूमने-फिरने के शौकीन दोस्तों को न्यू ईयर पर कोई गिफ्ट देना है? तो ये चीजें हैं बड़े काम की...
- पुलवामा में हिंसक झड़पों पर उमर अब्दुल्ला बोले, प्रदर्शन से निपटने के उपाय सीखना जरूरी...
- सुरक्षाबलों ने वांटेड आतंकी सहित 3 को किया ढेर, एक जवान शहीद
- पुलवामा में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों की झड़प, एक की मौत
- डोनाल्ड ट्रंप ने दी जनसंहार के हथियारों की नीति को मंजूरी, आतंकवाद पर लगेगी लगाम
सोमालिया में अमेरिका ने हवाई हमले में किया 62 आतंकियों का खात्मा
मॉस्को। अमेरिकी सेना ने शनिवार और रविवार को सोमालिया में हवाई हमले किए जिसमें अल-शबाब के 62 आतंकवादी मारे गए।
अमेरिकी सेना की अफ्रीकी कमान ने सोमवार को यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक 15 दिसंबर को किए गए हवाई हमले में 34 आतंकवादी मारे गए जबकि 16 दिसंबर को किए गए हमले में 28 आतंकवादी मारे गए।
अमेरिकी सेना ने कहा कि सभी छह हवाई हमले की जानकारी सोमालिया की सरकार को पहले से ही दी गई थी। सरकार के सहयोग से ही इन हमलों को अंजाम दिया गया। यह हवाई हमले अल-शबाब के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे। इन हवाई हमलों में नागरिकों को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है
गौरतलब है कि अल-शबाब सोमालिया में 2006 के दौरान एक आतंकवादी संगठन के रूप में उभरा था। इस क्षेत्र में अब तक अल-शबाब कई आतंकवादी हमलों को अंजाम दे चुका है। अल-शबाब का संबंध अल-कायदा से भी है। अल-शबाब अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में शरिया कानून लागू करना चाहता है। (वार्ता)
