गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Record sales of condoms in India on Valentine Day
Last Updated : बुधवार, 18 फ़रवरी 2026 (13:34 IST)

गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड ही नहीं, वेलेंटाइन डे पर भारत में Condom की भी रिकॉर्ड बिक्री, आशिकों ने चौंकाया

condoms
वैलेंटाइन डे पर आमतौर पर गिफ्ट, चॉकलेट, ग्रीटिंग कार्ड और गुलाब जैसे तोहफों की बिक्री ज़्यादा होती है। लेकिन इस बार आंकड़े कुछ ओर ही कह रहे हैं। इस बार भारत में वेलेंटाइन डे के मौके पर Condom की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। Condom शारीरिक संबंध बनाने के दौरान सुरक्षा के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है।

Condom के साथ ही वेलेंटाइन डे के दिन इंटीमेसी प्रोडक्ट्स की भी खासी बिक्री हुई है। एक रिपोर्ट में भारत का यह रिकॉर्ड सामने आया है। भारत में Condom की बिक्री का यह रिकॉर्ड बताता है कि अब यहां ट्रेंड प्‍यार मोहब्‍बत का बदल गया है। हालांकि यह सुरक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता को भी दिखाता है।

इस रिपोर्ट में आया सामने : इंस्टामार्ट की रिपोर्ट में सामने आया कि 2026 में भारत में सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स की बिक्री पिछले साल के मुकाबले तीन गुना बढ़ गई। इसका मतलब है कि लोग अब अंतरंगता को लेकर ज्यादा खुले और सहज हो रहे हैं। यह बदलाव बताता है कि वैलेंटाइन्स डे अब सिर्फ रोमांटिक डेट तक सीमित नहीं, बल्कि खुशी और संतुष्टि का उत्सव बन चुका है। पहले जिन चीजों को टैबू माना जाता था, आज वही प्रोडक्ट्स ऑनलाइन सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। वैलेंटाइन्स डे अब कपल्स के साथ-साथ सिंगल लोगों के लिए भी अपनी इच्छाओं और जरूरतों को सेलिब्रेट करने का मौका बन गया है।

ब्यूटी और सेल्फ-केयर का खर्चा : यहां बात सिर्फ सेक्सुअल सुरक्षा की ही नहीं, बल्‍कि ब्यूटी और सेल्फ-केयर कैटेगरी में भी रिकॉर्ड तोड़ ऑर्डर हुए। कटक के एक ग्राहक ने एक ही ऑर्डर में 15,093 रुपए का मेकअप खरीदा, जबकि सूरत के एक शख्स ने हेयर केयर, बाथ और बॉडी प्रोडक्ट्स पर 10,845 रुपए खर्च किए। कोलकाता में एक व्यक्ति ने 25,000 रुपए की चॉकलेट्स का ऑर्डर दिया, जबकि टेडी डे पर सॉफ्ट टॉय की बिक्री में 568 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। 14 फरवरी को हर दूसरा ऑर्डर Order for Others के रूप में प्लेस हुआ, जिससे साफ है कि लोग अपने पार्टनर, दोस्तों और परिवार को खुश करने के लिए जमकर शॉपिंग कर रहे थे।

कौन सा शहर सबसे आगे : वैलेंटाइन्स डे कार्ड्स की बात करें तो बेंगलुरु ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई को पीछे छोड़ दिया। यह बताता है कि डिजिटल जमाने में भी प्यार जताने के पारंपरिक तरीके अपनी जगह बनाए हुए हैं। कुल मिलाकर, वैलेंटाइन्स डे 2026 ने दिखा दिया कि भारत अब रिश्तों, अंतरंगता और सेल्फ-लव को नए नजरिए से देख रहा है।
Edited By: Naveen R Rangiyal