1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. indore-water-crisis-imc-deploys-695-tankers-complaint-helpline-numbers
Last Modified: इंदौर , गुरुवार, 21 मई 2026 (12:18 IST)

इंदौर में गहराया जलसंकट: प्यास बुझाने उतरे 695 टैंकर; पानी बेचने या पैसे मांगने वालों की यहाँ करें शिकायत

indore water crisis
Indore water crisis news : इंदौर में गहराते जलसंकट को देखते हुए 695 टैंकरों से जल वितरण किया जा रहा है। इससे भूजल स्तर गिरने, बोरिंग सूखने और नर्मदा जल सप्लाय में दिक्कतों से परेशान लोगों को आंशिक राहत मिलती नजर आ रही है। हालांकि शहर की बड़ी आबादी अभी भी बूंद बूंद जल के लिए तरस रही है। लोगों की शिकायत है कि नगर निगम के टैंकर भी समय पर नहीं आ रहे हैं। कई स्थानों पर घरों के बाहर नीले ड्रमों की कतार दिखाई दे रही है। लोगों को दोपहिया वाहनों पर बाल्टी और केन की मदद से पानी लाना पड़ रहा है। ALSO READ: महापौर- विधायक की ये तस्‍वीर बता रही है हम इंदौर की जनता को कैसे मूर्ख बनाते हैं

यहां करें शिकायत 

लोगों की शिकायतों को देखते हुए प्रशासन भी एक्शन में नजर आ रहा है। नगर निगम की ओर से कहा गया है कि टैंकर चालक, हेल्पर, किलिनर या अन्य के द्वारा पानी के लिए शुल्क की मांग करने या पानी बेचने अथवा खरीदने पर मोबाइल नंबर 9244998811, निगम कन्ट्रोल रुम फोन नं. 8889855202 या 311 एप पर शिकायत की जा सकती है। जिससे संबंधित के विरुद्ध तुरंत कार्यवाही की जा सकें।
 
indore water crisis

क्या बोले महापौर और आयुक्त

महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि वर्तमान में भूजल स्तर घटने के कारण शहर के आधे से ज्यादा बोरिंग सुखने या उनमें पानी आना कम होने से नागरिकों को परेशानी या कठिनाई नही हो इसके लिए निगम द्वारा नर्मदा टंकियों से जल प्रदाय के साथ-साथ निजी अनुबंधित 616 (किराए पर लिए) एवं नगर निगम के 79  टैंकरों के माध्यम से क्षेत्रों में जलप्रदाय किया जा रहा है। इन टैंकरों पर निगम द्वारा निशुल्क जल वितरण के स्टीकर भी लगाए गए है। ALSO READ: बूंद- बूंद को तरसा इंदौर, कई कॉलोनियों में जल संकट, गुस्‍साए विधायक महेंद्र हार्डिया, कहा- रोज महापौर के घर जाकर बैठूंगा
 
आयुक्त सिंघल ने बताया कि, नागरिकों की सुविधा हेतु शहर में निगम के प्रत्येक झोन एवं झोन में आने वाले प्रत्येक वार्ड में टैंकर जल प्रदाय हेतु उपलब्ध कराए गए है। टैंकर की सूची जिसमें झोन क्रमांक, वार्ड क्रमांक, टैंकर (वाहन) का नम्बर, एजेन्सी का नाम, ऑनर/ड्रायवर का नाम एवं मोबाईल नंबर दिए गए है। 
 
indore water crisis
आयुक्त सिंघल द्वारा नागरिकों से अपील की है कि, आपके वार्ड में जो टैंकर/वाहन आवंटित किया गया है उससे निशुल्क जल वितरण किया जाना है। जल वितरण के लिए निगम द्वारा कोई शुल्क नही लिया जाता है । यदि कोई टैंकर से पानी देने के लिए रुपए की मांग करे तो उसकी सूचना/शिकायत टैंकर पर उल्लेखित दूरभाष नंबर या 311 एप पर अवश्य करें, ताकि निगम द्वारा संबंधित के विरुद्ध कार्यवही की जा सकें।
Reported by : Dharmendra Sangle 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
अन्ना आंदोलन से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ तक : भारतीय लोकतंत्र में बदलाव की छटपटाहट