सम्बंधित जानकारी
- भागीरथपुरा में 30 लोग बीमार, पार्टी में दूषित भोजन खाने से फूड पॉइजनिंग, जहां जल कांड हुआ था वहीं हुआ ये हादसा
- MP के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट, कैसा है भोपाल-इंदौर समेत 5 बड़े शहरों का मौसम
- इंदौर में शुरू हुई PM RAHAT Scheme : जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और क्या-क्या मिलेंगे फायदे
- MY हॉस्पिटल में बिल्ली की एंट्री पर बवाल, डीन ने दिया नोटिस, कैटवॉक मरीजों के लिए हो सकता है खतरनाक
- इंदौर में ड्रोन से कट रहे चालान, वाहन से निकलो तो कायदे में रहना, आसमान से ऐसे हो रही वाहनों की निगरानी
इंदौर कमिश्नरेट रैंकिंग: विजय नगर थाना नंबर-1, सेंट्रल कोतवाली सबसे फिसड्डी, खराब प्रदर्शन वाले थानों पर गिरेगी गाज
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने हाल ही में शहर के थानों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए पहली बार मंथली परफॉर्मेंस रैंकिंग जारी की है। यह रैंकिंग अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और जनता के फीडबैक जैसे मानकों पर आधारित है। इस रैंकिंग में विजय नगर थाना बना शहर का नंबर-1 थाना। जबकि शहर का सेंट्रल कोतवाली सबसे फिसड्डी थाना रहा। यह एक तरह से इंदौर के थानों का रिपोर्ट कार्ड माना जा रहा है। अब खराब प्रदर्शन वाले थानों पर गाज गिरेगी। इतना ही नहीं खराब रैंकिंग वाले थाना प्रभारियों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग"
बता दें कि शहर की कानून व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देशन में थानों की ग्रेडिंग प्रणाली शुरू की गई है। जनवरी 2026 के आंकड़ों और प्रदर्शन के आधार पर जारी की गई पहली सूची में विजय नगर थाने ने बाजी मारी है। रैंकिंग में बेहतर जनसंपर्क और त्वरित कार्रवाई के आधार पर इन थानों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इनमें विजय नगर (प्रथम), खजराना और कनाड़िया थाना शामिल हैं। सबसे कम रैंकिंग वाले थानों में सेंट्रल कोतवाली (अंतिम), रावजी बाजार, सराफा थाना शामिल है।
इस आधार पर रैंकिंग : अपराध नियंत्रण: लंबित केसों का निपटारा और वारंट तामीली।
जन संतुष्टि: थाने आने वाले फरियादियों का फीडबैक।
तकनीक का उपयोग: ड्रोन पेट्रोलिंग और सीसीटीवी निगरानी।
अनुशासन: स्टाफ के खिलाफ मिलने वाली शिकायतें (नेगेटिव मार्किंग)। पुलिस विभाग के अनुसार, टॉप आने वाले थानों के प्रभारियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि खराब रैंकिंग वाले थानों के स्टाफ और प्रभारियों को कार्यशैली सुधारने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यदि इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ, तो उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Edited By: Naveen R Rangiyal