शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 24 February 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026 (12:41 IST)

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब 4 दिन की पुलिस रिमांड पर

youth congress president uday bhanu chib arrested
Latest News Today Live Updates in Hindi : इंडिया एआई इंपेक्ट समिट 2026 में हंगामें के आरोप में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पल पल की जानकारी...


12:36 PM, 24th Feb
पटियाला हाउस कोर्ट ने उदय भानु चिब को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा। दिल्ली पुलिस ने मांगी थी 7 दिन की पुलिस रिमांड। पुलिस ने एआई समिट में शर्ट लैस प्रदर्शन मामले में उदय भानु को देर रात गिरफ्तार किया था।
 

12:09 PM, 24th Feb
लखनऊ यूनिवर्सिटी के 13 स्टूडेंट्स को लाल बारादरी में नमाज पढ़ने के लिए नोटिस जारी किया गया है। हसनगंज पुलिस स्टेशन की चालान रिपोर्ट के आधार पर जारी ऑर्डर में कहा गया है कि इन कामों से यूनिवर्सिटी कैंपस में तनाव की स्थिति पैदा हुई और भविष्य में पब्लिक पीस में गड़बड़ी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

10:18 AM, 24th Feb
इंडिया एआई इंपेक्ट समिट 2026 में हंगामें के आरोप में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार कर लिया गया। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने की उदय भानु की गिरफ्तारी। पुलिस ने उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया।

10:17 AM, 24th Feb
रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस झारखंड में चतरा जिले के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मरीज समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। DGCA के अनुसार खराब मौसम के कारण विमान ने रूट बदलने की अनुमति मांगी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद ATC से संपर्क टूट गया। ALSO READ: रांची-दिल्ली एयर एंबुलेंस क्रैश, सिमरिया में 7 की मौत; खराब मौसम के बाद टूटा ATC संपर्क