मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. weather alert air ambulance crash trump tariff super8 match update
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026 (08:33 IST)

12 राज्यों में बारिश अलर्ट, एयर एंबुलेंस हादसा और ट्रंप टैरिफ विवाद सहित दिन की 5 बड़ी खबरें

24 फरवरी की 5 बड़ी खबरें

rain alert in 12 states
मौसम विभाग ने 12 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश में 7 लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर रोक लग सकती है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पॉक्सो केस में पूछताछ संभव। वहीं T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पाकिस्तान और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। 24 फरवरी की बड़ी खबरें, जिन पर आज होगी सबकी नजर :

12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यहां बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने देश के 12 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिन तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आंधी-तूफान और तेज बारिश का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओले, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना।

झारखंड एयर एंबुलैंस क्रैश में 7 की मौत

रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस झारखंड में चतरा जिले के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मरीज समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। DGCA के अनुसार खराब मौसम के कारण विमान ने रूट बदलने की अनुमति मांगी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद ATC से संपर्क टूट गया। ALSO READ: रांची-दिल्ली एयर एंबुलेंस क्रैश, सिमरिया में 7 की मौत; खराब मौसम के बाद टूटा ATC संपर्क

ट्रंप टैरिफ वसूली पर ब्रेक

Donald Trump को टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से बड़ी हार मिलने के बाद अब सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग ने कहा है कि IEEPA के तहत वसूले जाने वाले शुल्क मंगलवार से रोक दिए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अमेरिका के 175 अरब डॉलर से अधिक के टैरिफ राजस्व की वापसी का खतरा भी पैदा हो सकता है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से पुलिस आज यौन शोषण मामले में पूछताछ कर सकती है। रविवार को पुलिस ने उन पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। ALSO READ: अखिलेश यादव का भाजपा पर वार: ‘सनातन बचाने के लिए भाजपा हटाओ’, शंकराचार्य केस में सियासत तेज

सुपर 8 में पाकिस्तान और इंग्लैंड का मुकाबला

पाकिस्तान आज T20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। शाम 7 बजे खेला जाने वाला मैच विश्व कप में पाकिस्तान का सफर तय करेगा। इंग्लैंड की नजर लगातार चौथी जीत के साथ सेमीफाइनल के करीब पहुंचने की होगी। 
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
रांची-दिल्ली एयर एंबुलेंस क्रैश, सिमरिया में 7 की मौत; खराब मौसम के बाद टूटा ATC संपर्क