इंदौर में ड्रोन से कट रहे चालान, वाहन से निकलो तो कायदे में रहना, आसमान से ऐसे हो रही वाहनों की निगरानी
इंदौर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की कमी नहीं है, लेकिन अब पुलिस नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त हो गई है। पुलिस ने शहर के राजबाड़ा, विजय नगर और एमआइजी में स्मार्ट सर्विलांस अभियान शुरू किया है। अगर नियम तोड़ा तो जमीन ही नहीं आसमान से भी होगी नजर।
दरअसल, इंदौर पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ड्रोन सर्विलांस अभियान शुरू किया है। रविवार रात डीसीपी क्राइम (प्रभारी ट्रैफिक) राजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में राजबाड़ा, विजयनगर और एमआइजी जैसे व्यस्त क्षेत्रों में हाई-रेजोल्यूशन ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।
राजबाड़ा में डिजिटल पेट्रोलिंग : अभियान के दौरान नियम तोड़ने वालों के चालान काटे गए। इंदौर के राजबाड़ा में डिजिटल पेट्रोलिंग रविवार रात करीब 9 बजे राजबाड़ा क्षेत्र में ड्रोन उड़ाए गए। कंट्रोल रूम से लाइव फुटेज की मॉनिटरिंग की गई और उल्लंघन सामने आते ही ग्राउंड टीम को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संकरे और भीड़भाड़ वाले बाजारों में ड्रोन कैमरों ने ट्रैफिक दबाव और अव्यवस्था की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ड्रोन सर्विलांस की इन पर नजर : पुलिस ने खासतौर से इन चार नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए कमर कसी है।
Edited By: Naveen R Rangiyal
दरअसल, इंदौर पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ड्रोन सर्विलांस अभियान शुरू किया है। रविवार रात डीसीपी क्राइम (प्रभारी ट्रैफिक) राजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में राजबाड़ा, विजयनगर और एमआइजी जैसे व्यस्त क्षेत्रों में हाई-रेजोल्यूशन ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।
राजबाड़ा में डिजिटल पेट्रोलिंग : अभियान के दौरान नियम तोड़ने वालों के चालान काटे गए। इंदौर के राजबाड़ा में डिजिटल पेट्रोलिंग रविवार रात करीब 9 बजे राजबाड़ा क्षेत्र में ड्रोन उड़ाए गए। कंट्रोल रूम से लाइव फुटेज की मॉनिटरिंग की गई और उल्लंघन सामने आते ही ग्राउंड टीम को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संकरे और भीड़भाड़ वाले बाजारों में ड्रोन कैमरों ने ट्रैफिक दबाव और अव्यवस्था की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करना
- रॉन्ग साइड ड्राइविंग।
- लेफ्ट टर्न बाधित करना।
- दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर मार्ग अवरुद्ध करना।
Edited By: Naveen R Rangiyal