शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. Vivo V70 Elite, V70 launched Check price
Last Modified: गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026 (16:00 IST)

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

vivo v70
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने आज भारत में अपनी नई Vivo V70 Series 5G लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने दो मॉडल Vivo V70 और Vivo V70 Elite  पेश किए हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में अपग्रेडेड प्रोसेसर, Zeiss सपोर्टेड कैमरा और बेहद स्लिम बेज़ल डिजाइन दिया गया है। कंपनी ने इन्हें मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा है और आधिकारिक घोषणा के तुरंत बाद इनकी बिक्री शुरू की जाएगी। लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीमिंग यूट्यूब पर किया गया।

लाइव हुआ लॉन्च इवेंट

Vivo V70 Series 5G का लॉन्च इवेंट यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया गया, जहां दर्शकों ने रियल टाइम में इस नए स्मार्टफोन लाइनअप की झलक देखी।

मिड-प्रीमियम 5G सेगमेंट पर फोकस

यह नई सीरीज़ इससे पहले लॉन्च हुए V60 और V60e मॉडल के बाद पेश की गई है। कंपनी का लक्ष्य भारत के मिड-प्रीमियम 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ को और मजबूत करना है। नए प्रोसेसर, बेहतर कैमरा सेटअप और प्रीमियम डिजाइन के साथ Vivo V70 Series 5G को युवाओं और टेक प्रेमियों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। 
Vivo V70 और V70 Elite: कीमत और सेल डिटेल्स
Vivo V70 Elite को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 51,999 रुपए रखी गई है।
Vivo V70 Elite (8GB + 256GB): ₹51,999
Vivo V70 Elite (12GB + 256GB): ₹56,999
Vivo V70 Elite (12GB + 512GB): ₹61,999
 
वहीं, Vivo V70 को Passion Red और Lemon Yellow कलर में पेश किया गया है।
Vivo V70 (8GB + 256GB): ₹45,999
Vivo V70 (12GB + 256GB): ₹49,999 Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
उज्‍जैन महाकालेश्वर के भक्तों के लिए खास खबर, अब ऑनलाइन होगी संध्या और शयन आरती की बुकिंग