क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान
रूस के विदेश मंत्रालय ने हाल ही में उन अमेरिकी दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है। रूसी प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि उन्हें ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि भारत ने रूसी तेल और गैस खरीदने के अपने रुख में कोई बदलाव किया है। उन्होंने इस खरीद को दोनों देशों के लिए फायदेमंद और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार के लिए स्थिर बताया।
यह बयान अमेरिका के इस दावे की पृष्ठभूमि में आईं हैं जिसमें उसने कहा है कि भारत रूस से कच्चे तेल का आयात बंद करने पर सहमत हो गया है। जाखारोवा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के दावों में कुछ भी नया नहीं है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने अपनी वीकली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कि हमारे पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि भारत ने रूस से हाइड्रोकार्बन खरीदने के मुद्दे पर अपना रुख बदला है। भारत द्वारा रूस से हाइड्रोकार्बन की खरीद दोनों देशों के लिए फायदेमंद है और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनाए रखने में सहायक है।
रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसके पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि भारत ने रूस से तेल खरीदने पर अपना रुख बदल लिया है। इसने कहा कि भारत का रूस से तेल खरीदना दोनों देशों के लिए फायदेमंद है और वैश्विक हाइड्रोकार्बन बाजार में स्थिरता बनाए रखता है। Edited by : Sudhir Sharma