1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. छत्तीसगढ़
  4. bijapur encounter 5 naxals killed 200 maoist hideouts-destroyed

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Bijapur encounter
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। इस बड़ी सफलता के साथ ही सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के नेटवर्क को जड़ से हिलाते हुए उनके 214 ठिकानों और बंकरों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया है।

जंगल में घात लगाकर किया था हमला

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल के जवान इलाके में नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। इसी दौरान घने जंगलों में छिपे नक्सलियों ने जवानों को देखते ही अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। काफी देर तक चली इस आमने-सामने की जंग में 5 नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए।मीडिया खबरों के मुताबिक सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार जब्त किया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक नक्सलियों के 214 गुप्त ठिकानों और बंकरों को ध्वस्त किया गया।
 

नक्सली नेटवर्क पर करारी चोट

सुरक्षाबलों के लिए यह अभियान एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में बंकरों का मिलना और उन्हें ध्वस्त करना नक्सलियों के आधार ढांचे (Infrastructure) के लिए बड़ा झटका है। मौके से बरामद विस्फोटक सामग्री यह संकेत देती है कि नक्सली किसी बड़ी साजिश की फिराक में थे, जिसे जवानों ने समय रहते नाकाम कर दिया। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश