गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. india preparing for another war claims pakistan president asif ali zardari
Last Modified: इस्लामाबाद , सोमवार, 2 मार्च 2026 (23:52 IST)

जंग की तैयारी में हिन्दुस्तान, ईरान पर हमले के बाद घबराया पाकिस्तान, क्या बोले राष्ट्रपति जरदारी

asif ali jardari
अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। पाकिस्तान ईरान की हालात देखकर घबरा गया है। इस बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को भारत को लेकर डर सता रहा है। जरदारी ने कहा कि भारत, पाकिस्तान के साथ एक और जंग की तैयारी कर रहा है। जरदारी ने कहा कि  पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत को तैयार है।
उन्होंने पाकिस्तानी संसद में भाषण के दौरान कहा कि भारत के साथ बातचीत ही इलाके की सुरक्षा के लिए एकमात्र रास्ता है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी द्वारा अपनी संसद में भारत के खिलाफ दी गई धमकी और बातचीत की दोहरी बयानबाजी को भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सिरे से खारिज कर दिया है।

परमाणु की गीदड़ भ‍भकियां, विपक्ष लगाता रहा नारे  

जरदारी अपनी भड़ास निकालते रहे और उधर विपक्ष उनके खिलाफ नारे लगाता रहा। 'गो जरदारी गो' और 'खान को रिहा करो' के नारे से संसद गूंजती रही। जरदारी ने पाकिस्तान के परमाणु शक्ति होने का एहसास कराते हुए गीदड़भभकी की। जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार परमाणु संपन्न देश है और उस जिम्मेदारी का वजन समझता है।
जरदारी ने कहा कि मेरा उनके (इंडिया) लिए संदेश है कि वे जंग के मैदान से हटकर मतलब वाली बातचीत की टेबल पर आएं, क्योंकि इलाके की सिक्योरिटी के लिए यही एकमात्र रास्ता है। इंडिया के लीडर्स का कहना है कि वे एक और जंग की तैयारी कर रहे हैं। इलाके की शांति के लाइफलॉन्ग सपोर्टर के तौर पर, मैं इसकी सलाह नहीं दूंगा। उन्होंने कश्मीर के मुद्दे पर अपना पुराना रुख दोहराते हुए कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपना "पूर्ण राजनयिक और नैतिक समर्थन" जारी रखेगा। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
ईरान का बड़ा हमला: सऊदी अरब में US Embassy निशाने पर, अमेरिकियों को खाड़ी देश छोड़ने की एडवाइजरी