मंगलवार, 10 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. middle east war indian sailor killed oman oil tanker drone attack strait of hormuz
Last Updated :मस्कट/नई दिल्ली , सोमवार, 2 मार्च 2026 (21:40 IST)

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

Middle East War
मिडिल-ईस्ट की आग अब भारतीय परिवारों के घरों तक पहुंच गई है। ओमान के तट पर एक तेल टैंकर पर हुए आत्मघाती ड्रोन हमले में एक भारतीय नाविक की दर्दनाक मौत हो गई है। बमों से लदे ड्रोन ने जैसे ही टैंकर 'MKD VYOM' को निशाना बनाया, इंजन रूम में एक जोरदार धमाका हुआ और पूरा जहाज आग के गोले में तब्दील हो गया।
 

21 क्रू मेंबर्स में 16 भारतीय थे सवार

मार्शल द्वीपों के झंडे वाले इस टैंकर पर कुल 21 जांबाज सवार थे, जिनमें से 16 भारतीय थे। मस्कट से 52 नॉटिकल मील दूर जब यह हमला हुआ, तो चारों ओर चीख-पुकार मच गई।
हालांकि रेस्क्यू टीम ने बाकी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है, लेकिन एक भारतीय की जान नहीं बचाई जा सकी। इसे अमेरिका-ईरान संघर्ष की आग में पहली भारतीय बलि के रूप में देखा जा रहा है।

ईरान की धमकी और हॉर्मुज में 'ड्रोन स्ट्राइक'

एक्सपर्ट्‍स का दावा है कि इस खूनी हमले के पीछे ईरान समर्थित ताकतों का हाथ है। इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों के बाद, ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को 'कब्रिस्तान' बनाने की धमकी दी थी। 59,463 मीट्रिक टन कार्गो ले जा रहा यह जहाज उसी नफरत का शिकार हो गया।

ओमान में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि MKD व्योम जहाज पर सवार एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत पर भारतीय दूतावास अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। जहाज पर सवार हमारे नागरिकों को सुरक्षित और जल्दी वापस लाने के लिए दूतावास ओमान में स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। Edited by : Sudhir Sharma