सम्बंधित जानकारी
- MP के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट, कैसा है भोपाल-इंदौर समेत 5 बड़े शहरों का मौसम
- इंदौर में शुरू हुई PM RAHAT Scheme : जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और क्या-क्या मिलेंगे फायदे
- MY हॉस्पिटल में बिल्ली की एंट्री पर बवाल, डीन ने दिया नोटिस, कैटवॉक मरीजों के लिए हो सकता है खतरनाक
- इंदौर में ड्रोन से कट रहे चालान, वाहन से निकलो तो कायदे में रहना, आसमान से ऐसे हो रही वाहनों की निगरानी
- सावधान! आपके नल से मौत तो नहीं आ रही? देश के 34 राज्यों में 70% जल स्रोत जहरीले, डराने वाले हैं ये आंकड़े
भागीरथपुरा में 30 लोग बीमार, पार्टी में दूषित भोजन खाने से फूड पॉइजनिंग, जहां जल कांड हुआ था वहीं हुआ ये हादसा
इंदौर की भागीरथपुरा बस्ती में जन्मदिन की पार्टी में भोजन करने के बाद 30 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं। चार लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बता दें कि यह इंदौर का वही भागीरथपुरा इलाका है, जहां कुछ दिन पहले दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार हो गए थे और करीब 30 लोगों की मौत हो गई थी।
क्या है पूरा मामला : दरअसल, इंदौर के भागीरथपुरा में एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी मनाई जा रही थी। इस पार्टी में दाल बाटी बनाई गई थी। पार्टी में आए मेहमानों ने दाल बाटी का आनंद लिया। इसके बाद उन्हें उल्टी-दस्त शुरू हो गए। हालांकि इसकी वजह दूषित पानी नहीं, बल्कि दूषित भोजन था। पार्टी में शामिल हुए लोग जब दाल-बाफले खाकर अपने घरों पर पहुंचे तो उन्हें उल्टी-दस्त शुरू हो गए। इसके बाद सभी अलग-अलग अस्प्तालों में इलाज के लिए पहुंचे। अच्छी बात यह रही कि कोई गंभीर बीमार नहीं हुआ। चार लोगों को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जन्मदिन पार्टी में खाए थे दाल बाफले : जानकारी के मुताबिक भागीरथपुरा की शुक्ला गली में आकाश मुक्शिया के बेटे का जन्मदिन शनिवार को मनाया गया। उन्होंने अपने रिश्तेदारों और परिचितों को बुलाया था। खाने में दाल-बाफलेँ, लड्डू बनाए गए थे। रविवार सुबह कुछ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। मुक्शिया के अनुसार 30 से ज्यादा लोग बीमार हुए, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में दो प्रकरण की पुष्टि की है। मामला भोजन से जुड़ा होने के कारण खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने भोजन के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा नगर निगम ने भी पानी के सैंपल लिए हैं। अभी तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई।
आकाश ने बताया कि घर पर ही खाना बनाया था। 60 से ज्यादा मेहमानों को बुलाया गया था। खाने में हमने बोरिंग का पानी उपयोग में लिया था। फिलहाल डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की बात कही है। आकाश ने कहा कि मेरी पत्नी, भाई और भाभी भी बीमार हैं। उन्हें भी हम सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र में दिखाने ले गए थे। मेहमान शहर के अलग अलग इलाकों में रहते है, हालांकि सभी की तबीयत ठीक है, चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे परिवार के चार लोगों को भर्ती किया गया है।
इंदौर के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधवप्रसाद हसानी ने कहा कि रविवार को कुछ लोगों को पेट दर्द की शिकायत हुई, भागीरथपुरा की सरकारी डिस्पेंसरी में दो लोग इस शिकायत को लेकर आए थे। बाकी मरीजों के बारे में जानकारी नहीं है।
Edited By: Naveen R Rangiyal