1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. indore-ahinsarang-drawing-competition-diaspark-school

छोटे हाथ और बड़ी सोच: 'द डायस्पार्क स्कूल' में हुई 'अहिंसारंग' ड्राइंग प्रतियोगिता, बच्चों ने कला से दिया शांति और करुणा

ashinsarang in the diaspark school
इंदौर के द डायस्पार्क स्कूल में रविवार को आयोजित 'अहिंसारंग' ड्राइंग प्रतियोगिता में करीब 700 बच्चों ने अपनी कल्पना से कागजों पर अहिंसा, शांति और करुणा के रंग उकेरे। 'छोटे हाथ, बड़ी सोच- अहिंसा के रंगों के साथ' थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को सामाजिक मूल्यों के साथ जोड़ना था।
 
द डायस्पार्क स्कूल और जैन सोशल ग्रुप्स अहिल्या रीजन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से तीन, कक्षा चार से सात और कक्षा आठ से 10 के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग वर्ग रखे गए थे। इसमें प्रवेश नि:शुल्क रहा। बच्चों की कल्पनाशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता में कुल एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई थी।

प्रतियोगिता में ग्रुप ए में दिविजा पालरेजा प्रथम, कुशाग्र जैन सेकंड और मावली दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप बी में विधि चौधरी प्रथम रहीं। जसराज नागपाल ने दूसरा और गायत्री ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सी में शिरिन उज्जैन ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे नंबर पर आराध्य मुदगल रहे और दिव्यांश तंवर ने तीसरे स्थान प्राप्त किया।
 
ashinsarang in the diaspark schoo
प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 11 हजार, द्वितीय पर रहने वाले को पांच हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को तीन हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा विभिन्न वर्गों में 10 विशेष सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
 
इस पहल के जरिए बच्चों को कला के साथ सामाजिक और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी थे। आयोजन की इवेंट को-आर्डिनेटर डा. दीपिका सेन थीं।
अगला लेख
Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं