इंदौर में दशहरे पर रावण नहीं, शूर्पणखा का होगा दहन, कौन हैं देशभर की ये शूर्पणखाएं और क्या है वजह?
आमतौर पर किसी भी शहर में दशहरे पर रावण दहन होता है, लेकिन इस बार इंदौर में दशहरे पर रावण दहन नहीं, बल्कि शूर्पणखा का दहन भी होगा। बता दें कि इस बार 20 अक्टूबर को पहली बार शूर्पणखा दहन किया जाएगा। संस्था “पौरुष” की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में देश के पांच चर्चित महिला अपराधियों के नामों को शूर्पणखा के प्रतीक से जोड़कर दहन किया जाएगा।
इनमें मेरठ की मुस्कान भी शामिल है, जिसका नाम नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले से जुड़ा रहा है। एक अन्य महिला का उल्लेख सांप से कटवाकर हत्या कराने के मामले के संदर्भ में किया गया है। आयोजन महालक्ष्मी नगर के मैदान में शाम 7 बजे होगा।
यह आयोजन संस्था पौरुष आयोग की ओर से किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष अशोक दशोरा ने बताया कि इसके जरिए महिलाओं से जुड़े गंभीर अपराधों और दोषियों को सजा दिए जाने की व्यवस्था पर सवाल उठाए जाएंगे। उनका कहना है कि देश की आजादी के करीब 80 साल बाद भी किसी महिला अपराधी को फांसी दिए जाने का मामला सामने नहीं आया है।
दशोरा ने बताया कि देश में करीब 45 महिलाओं को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है, लेकिन इन सजाओं पर अमल नहीं हुआ। पुरुष आयोग इस मुद्दे को समाज के सामने लाना चाहता है। संस्था का कहना है कि गंभीर अपराधों में दोषियों को सजा मिलने और उसके क्रियान्वयन को लेकर समानता के सवाल पर चर्चा होनी चाहिए।
दशहरे पर रावण दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसी परंपरा के बीच शूर्पणखा दहन की पहल अपने अलग स्वरूप के कारण चर्चा में है। पुरुष आयोग का कहना है कि इस आयोजन के जरिए गंभीर अपराधों के मामलों को सामने लाने और सजा के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए जाएंगे।
आयोजन में पांच महिला अपराधियों के चेहरे लगाए गए हैं। संस्था के अनुसार, इनमें पति की हत्या सहित अन्य जघन्य अपराधों से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं। आयोजन के प्रचार में मेरठ के चर्चित नीले ड्रम मामले की आरोपी मुस्कान और सांप से कटवाकर हत्या कराने के मामले से जुड़ी महिला का उल्लेख किया गया है। इन मामलों ने देशभर में ध्यान खींचा था। पौरुष आयोग का कहना है कि शूर्पणखा दहन के जरिए अपराध, दंड और न्याय व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को सार्वजनिक चर्चा में लाना उसका उद्देश्य है।