सम्बंधित जानकारी
- महाकाल लोक के बाद अब इंदौर के अहिल्या लोक पर बवाल, फैसले के खिलाफ व्यापारी लामबंद
- Indore Crime News: लोन की किस्त के विवाद में पिता ने बेटे पर किया चाकू से हमला
- Indore: इंदौर में आधी रात को चली तेज आंधी, कई पेड़ गिरे, बिजली भी गुल
- Indore Crime News: बच्चों का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 4 लाख रुपए ऐंठे
- इंदौर में छात्रा के साथ घूम रहे युवक पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार
भाजपा नेता गोलू शुक्ला के दफ्तर में आग, 50 फीट दूर सड़क पर गिरे शटर
Indore News : इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और भाजपा नेता गोलू शुक्ला के दफ्तर में बुधवार को अवंतिका गैस पाइप लाइन में लीकेट की वजह आग लग गई। लीकेज की वजह से हुए जबरदस्त विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई। धमाका इतना जोरदार था कि दफ्तर में लगे शटर 50 फीट दूर सड़क पर जा गिरे।
आग की वजह से मरिमाता चौराहे पर स्थित गोलू शुक्ला का दफ्तर और उसके आसपास की दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। दफ्तर में कांच का कैबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कैबिन में सो रहे 4-5 लोग हादसे में बाल बाल बच गए।
आग की खबर मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की वजह से प्राचीन मरीमाता मंदिर को भी नुकसान पहुंचा।
हादसे के बाद रामबाग, नारायणबाग, पंतवैद्य कालोनी, स्नेहलतागंज आदि क्षेत्रों में गैस सप्लाय बंद कर दी गई। इस वजह से सुबह लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
