1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. An 11-hour surgery was performed in Indore to remove head cancer

इंदौर में डॉक्‍टरों ने किया कमाल, 11 घंटे की सर्जरी में सिर से निकाला कैंसर, टाइटेनियम की बना डाली खोपड़ी

surgery
इंदौर के डॉक्‍टरों ने एक ऐसा कमाल कर दिया है कि हर कोई हैरान है। एक मरीज के सिर से पहले तो कैंसर निकाला, इसके बाद टाइटेनियम जोड़कर एक नई खोपड़ी बना डाली। यह काम डॉक्‍टरों ने करीब 11 घंटों में किया।

यह मरीज सिर के कैंसर से परेशान था। आयुष्मान कार्ड की मदद से इंदौर के एक अस्पताल में यह ऑपरेशन किया गया। मरीज की सर्जरी 11 घंटे चली। सिर से कैंसर की गांठे निकाली गांठ के कारण खोपड़े का पिछला हिस्सा भी खराब हो गया था। उसे हटाकर टाइटेनियम धातु का हिस्सा खोपड़ी में फिट किया गया।

बता दें कि मरीज की पहले दो बार कैंसर की सर्जरी हो चुकी थी, लेकिन कैंसर ने फिर से घर कर लिया। इस बार ट्यूमर खोपड़ी की हड्डी तक पहुंच चुका था। इस कारण यह सर्जरी काफी जटिल हो गई थी। एक चुनौती यह भी थी कि मरीज के दिल की क्षमता भी कम थी, इस कारण देर तक बेहोश रख कर सर्जरी करना भी रिस्‍की था।

मरीज की हृदय क्षमता भी काफी कम थी। टाइटेनियम मेश से खोपड़ी को नया आकार दिया गया और शरीर की पीठ से मांसपेशी का फ्लैप लेकर सिर के हिस्से को ढंका गया। विशेषज्ञों ने कैंसर सर्जरी, न्यूरोसर्जरी और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी को एक साथ करने की योजना बनाई आयुष्मान योजना के कारण यह सर्जरी मुफ्त में हुई।

सर्जरी में न्यूरोसर्जन डॉ. क्षितिज अपूर्व निगम ने बताया कि कैंसर से प्रभावित ऑक्सिपिटल हड्डी के हिस्से को भी हटाया गया। इसके बाद खोपड़ी की संरचना को दोबारा तैयार करने के लिए टाइटेनियम मेश क्रेनियोप्लास्टी की गई।कैंसर से प्रभावित ऑक्सिपिटल हड्डी का हिस्सा भी हटाया गया।
अगला लेख
30 से 12 फीसदी पर सिमटी BSP! जानिए UP में कहां शिफ्ट हुआ दलित वोट और 2027 में कौन मारेगा बाजी (UP Dalit Politics Explained)