1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Here is the traffic plan for Indore on Anant Chaturdashi

ये है अनंत चतुर्दशी पर इंदौर का ट्रैफिक प्लान, कहां से निकल सकेंगे वाहन, कहां एंट्री रहेगी बंद

Here is the traffic plan for Indore on Anant Chaturdashi: routes open for vehicles and areas where entry will be restricted
अनंत चतुर्दशी पर 25 सितंबर को शहर में निकलने वाले गणेश झांकियों के भव्य चल समारोह को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। झांकियां शहर के अलग-अलग हिस्सों से निकलकर डीआरपी लाइन चौराहा पहुंचेंगी।

यहां से चिकमंगलूर चौराहा, जेल रोड, एमजी रोड, मृगनयनी, फ्रूट मार्केट, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नरसिंह बाजार, क्लॉथ मार्केट, खजूरी बाजार और राजवाड़ा होते हुए नगर निगम क्षेत्र से अपने-अपने स्थानों पर जाएंगी।
चल समारोह को देखते हुए 25 सितंबर को शाम 3 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। भीड़ और यातायात के दबाव के अनुसार प्रतिबंध का समय आगे-पीछे किया जा सकता है।

यहां गए तो फंस जाएंगे : नंदलालपुरा, यशवंत रोड, रामलक्ष्मण बाजार, नृसिंह बाजार, गोराकुंड, शक्कर बाजार, सुभाष चौक, राजवाड़ा और कृष्णपुरा पुल समेत झांकी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस ने लोगों से पहले से यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

इन जगहों से एंट्री बंद : रामबाग, महेश जोशी तिराहा, सुभाष चौक पानी की टंकी, एसीपी कार्यालय मल्हारगंज, बड़वाली चौकी, इतवारिया बाजार, सब्जी मंडी, दरगाह चौराहा, मच्छी बाजार, पंढरीनाथ थाना तिराहा, गौतमपुरा तिराहा और कबूतरखाना चौकी समेत विभिन्न स्थानों से चल समारोह मार्ग की ओर वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

भारी वाहनों के लिए भी प्रतिबंध : अनंत चतुर्दशी पर भारी वाहनों की आवाजाही भी कई मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगी। इनमें रीगल-गांधी भवन, वल्लभ नगर-राजकुमार ब्रिज, पत्थर गोदाम-राजकुमार ब्रिज, परदेशीपुरा-भंडारी ब्रिज-डीआरपी लाइन, भागीरथपुरा-शिवालय, मरीमाता-इमली बाजार, बड़ा गणपति-टोरी कॉर्नर, वायरलेस-बड़ा गणपति, चंदन नगर-गंगवाल, पटेल प्रतिमा-संजय सेतु, महूनाका-कलेक्टर और गुलजार चौकी-कलेक्टर मार्ग शामिल हैं।

यहां पार्किंग पर रोक : नंदलालपुरा, यशवंत रोड, रामलक्ष्मण बाजार, नृसिंह बाजार, जी. सच्चिदानंद, गोराकुंड, शक्कर बाजार, सुभाष चौक, राजवाड़ा और कृष्णपुरा पुल तक सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
अगला लेख
'अमेरिका-लंदन में भी होती हैं घटनाएं...' जमुई-समस्तीपुर की वारदातों पर बोले बिहार के मंत्री अशोक चौधरी