1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. The pain of the airport accident resurfaced after a year

एक साल बाद फिर छलका एयरपोर्ट हादसे का दर्द, बेकाबू ट्रक रोकने वाले आरक्षक पंकज को विघ्नहर्ता अवॉर्ड

truck hadsa
इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर हुए ट्रक हादसे को एक बरस होने के मौके पर उन लोगों को सम्‍मानित किया गया, जिन्‍होंने इस हादसे में लोगों की जान बचाई थी। बता दें कि इंदौर के बड़ा गणपति-एयरपोर्ट रोड क्षेत्र में हुए दर्दनाक ट्रक हादसे में कुल 3 लोगों की मौत हुई थी और करीब 12 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

इस दौरान तेज गति से भागते हुए ट्रक को पलासिया यातायात कार्यालय में कृष्णा गुरुजी ने बेकाबू और जलते ट्रक को रोककर लोगों की जान बचाने वाले ट्रैफिक आरक्षक पंकज यादव को तिरंगा दुपट्टा पहनाकर 'विघ्नहर्ता अवॉर्ड 2026' से सम्मानित किया गया।

इंदौर के पलासिया स्थित यातायात कार्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की रक्षा करने वाले यातायात आरक्षक पंकज यादव को विघ्नहर्ता अवॉर्ड 2026 से नवाजा गया। कृष्णकांत मिश्रा, जिन्हें कृष्णा गुरुजी के नाम से जाना जाता है, उन्होंने स्वयं पलासिया स्थित कार्यालय पहुंचकर आरक्षक का अभिनंदन किया और उन्हें यह पुरस्कार सौंपा।

पुरस्कार प्रदान करने की प्रक्रिया के दौरान कृष्णा गुरुजी ने यातायात आरक्षक पंकज यादव के कंधों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा दुपट्टा डाला। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार केवल एक पुलिसकर्मी की वर्दी का सम्मान नहीं है, बल्कि उस जिम्मेदार नागरिक की भावना का आदर है, जिसने संकट के समय अपनी निजी सुरक्षा की परवाह किए बिना दूसरों के जीवन को प्राथमिकता दी।

यह घटना 15 सितंबर 2025 की है, जब शहर के रामचंद्र नगर से एयरपोर्ट रोड के बीच एक बेकाबू ट्रक ने अत्यधिक गंभीर स्थिति उत्पन्न कर दी थी। वह ट्रक कई वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ रहा था और इसी दौरान उसमें आग भी लग गई थी। इस भयावह परिस्थिति में आरक्षक पंकज यादव ने साहस दिखाया और ट्रक का पीछा करना शुरू किया। उन्होंने रास्ते में चल रहे अन्य वाहन चालकों तथा नागरिकों को समय रहते चेतावनी दी और ट्रक को रुकवाने के साथ-साथ चालक को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कृष्णा गुरुजी के अनुसार, अपनी जान की चिंता हर व्यक्ति करता है, परंतु किसी अजनबी की जान बचाने के लिए खुद को संकट में डालना सच्चे अर्थों में विघ्नहर्ता की पहचान है।

15 से ज्‍यादा वाहनों को लिया था चपेट: बता दें कि इंदौर के कालोनी नगर चौराहे पर रात करीब 8 बजे ट्रक अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद चौराहे पर कुछ वाहन चालकों को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया तो ट्रक चालक तेजी से चौराहे को क्रॉस करने लगा। जिससे एक के बाद एक कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया था। करीब 7 किलोमीटर तक ट्रक चालक ने 15 से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में लिया था।
अगला लेख
Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस