1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. govardhan puja date time 2026

गोवर्धन पूजा का पर्व कब मनाया जाएगा, 09 या 10 नवंबर 2026 को?

govardhan pooja 2026
दिवाली के बाद अगले दिन सुबह गोवर्धन पूजा होती है इसके बाद अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है। इस बार यह पर्व उदयातिथि के अनुसार 10 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा। इसी दिन द्यूत क्रीड़ा का कार्य भी किया जाता है। इस दिन को ग्रामीण क्षेत्र में पड़वा का पर्व कहते हैं। इसे धोक पड़वा भी कहते हैं। इस दिन लोग अपने पालतु पशुओं गाय, बैल आदि की पूजा भी करते हैं।

तिथि और मुहूर्त से जुड़ी जानकारी:

कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ: 09 नवंबर 2026 को दोपहर 12:31 बजे से
प्रतिपदा तिथि का समापन: 10 नवंबर 2026 को दोपहर 02:00 बजे तक
गोवर्धन पूजा (प्रातःकाल) का शुभ मुहूर्त: सुबह 06:40 बजे से 08:50 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त 11:43 से 12:26
  • गोधूलि मुहूर्त : 17:30 से 17:56
 
शास्त्रों में उदयातिथि और प्रातःकाल की पूजा का विशेष महत्व होने के कारण गोवर्धन पूजा का यह उत्सव 10 नवंबर को ही मनाया जाएगा। इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उनकी पूजा की जाती है और भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग (अन्नकूट) अर्पित किए जाते हैं।
अगला लेख
नरक चतुर्दशी का नाम कैसे पड़ा? जानिए इस पर्व का धार्मिक रहस्य