गुड़ी पड़वा नए साल के साथ नई शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक है। इस खास मौके पर पारंपरिक परिधानों की खूबसूरती और भी निखरकर सामने आती है। ऐसे में इस साल आप भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से इंस्पिरेशन लेकर टाइमलेस पैठणी साड़ी को अपने फेस्टिव लुक का हिस्सा बना सकती हैं, जो महाराष्ट्र की समृद्ध संस्कृति और विरासत को बखूबी दर्शाती है।
विद्या बालन: परंपरा से जुड़ा अंदाज
विद्या बालन ने हरे रंग की पैठणी साड़ी में पारंपरिक खूबसूरती को बखूबी अपनाया है, जिसमें ऑरेंज पल्लू का खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट देखने को मिलता है। ज़री वर्क और बोल्ड कलर कॉम्बिनेशन इस साड़ी को खास बनाते हैं। ट्रेडिशनल ज्वेलरी और सिंपल हेयरस्टाइल के साथ उनका लुक पूरी तरह से भारतीय हैंडलूम को समर्पित प्रतीत होता है।
माधुरी दीक्षित: क्लासिक महाराष्ट्रीयन एलिगेंस
माधुरी दीक्षित की येलो पैठणी साड़ी, गुड़ी पाड़वा के फेस्टिव वाइब्स का परफेक्ट उदाहरण है। ज़री बॉर्डर और पारंपरिक मोटिफ्स, साड़ी की असली खूबसूरती को उभार रहे हैं। नथ, गोल्ड ज्वेलरी और गजरे से सजे बन के साथ उनका लुक महाराष्ट्रीयन संस्कृति की झलक दे रहा है, जो बेहद ग्रेसफुल और टाइमलेस है।
शिल्पा शेट्टी: सॉफ्ट ग्लैम के साथ रॉयल टच
शिल्पा शेट्टी का पेस्टल पैठणी लुक संयमित आकर्षण को दर्शाता है। फ्लोरल मोटिफ्स और सिल्क की शाइन, साड़ी को बेहद ग्रेसफुल बना रही है। स्लीवलेस ब्लाउज़, स्टेटमेंट ज्वेलरी, ओपन हेयर और ड्यूई मेकअप के साथ उनका लुक ट्रेडिशन और मॉडर्न ग्लैम का बेहतरीन संगम है।
आलिया भट्ट: ट्रेडिशन में मॉडर्न ट्विस्ट
आलिया भट्ट ने पीच कलर की पैठणी साड़ी को पिंक बॉर्डर के साथ स्टाइल किया है, जो यंग और फ्रेश वाइब दे रहा है। फ्लोरल डिज़ाइन और स्लीवलेस एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज़ उनके लुक को कंटेम्पररी बना रहे हैं। उसके साथ मिनिमल एक्सेसरीज़ और स्लीक हेयरस्टाइल ने उनके लुक को और भी एलिगेंट बना दिया है।
जाह्नवी कपूर: बोल्ड और यूथफुल स्टेटमेंट
जाह्नवी कपूर रेड पैठणी साड़ी में बेहद आकर्षक लग रही हैं, जिसमें मल्टीकलर फ्लोरल मोटिफ्स साड़ी को बेहद खास बना रही है। मॉडर्न ब्लाउज़ और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप के साथ उन्होंने साड़ी की खूबसूरती को जिस तरह से हाइलाइट किया है, वो गुड़ी पाड़वा के लिए एक परफेक्ट चॉइस है।
श्रद्धा कपूर: रॉयल और स्ट्राइकिंग लुक
श्रद्धा कपूर ने पर्पल पैठणी साड़ी में बेहद सादगी के साथ रॉयल लुक कैरी किया है। इंट्रिकेट ज़री वर्क और स्टेटमेंट चोकर उनके आउटफिट को और भी एलिगेंट बना रहे हैं। ऐसे में ये कहें तो गलत नहीं होगा कि मिनिमल स्टाइलिंग के साथ उनका लुक ट्रेडिशन और मॉडर्निटी का परफेक्ट बैलेंस है।