मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tejasswi prakash stalker entered house balcony
Last Modified: बुधवार, 18 मार्च 2026 (14:06 IST)

तेजस्वी प्रकाश को रोज मिलते थे अजीबोगरीब खत, फिर घर में घुसा अनजान शख्स, एक्ट्रेस ने बताया डरावाना किस्सा

Tejasswi Prakash stalker incident
टीवी की टॉप एक्ट्रेस में शुमार तेजस्वी प्रकाश की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। हाल में वह वेब सीरीज 'साइको सैयां' में नजर आईं। इस थ्रिलर सीरीज के प्रमोशन के दौरान तेजस्वी ने एक ऐसी घटना का खुलासा किया है, जो किसी भी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम डरावनी नहीं है। 
 
तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि असल जिंदगी में वह एक 'स्टॉकर' का सामना कर चुकी हैं, जो उनके घर की बालकनी तक पहुंच गया था। उस वक्त वह घर में अकेली थीं। तेजस्वी ने इस सिचुएशन को कैसे संभाला इस बारे में उन्होंने बताया है।
 
न्यूज 18 शोशा को दिए एक इंटरव्यू में तेजस्वी ने बताया कि वह एक रो-हाउस में रहती हैं। कुछ समय पहले एक अज्ञात शख्स उन्हें लगातार परेशान कर रहा था। रोजाना उनके घर अजीबोगरीब चिट्ठियां भेजता था और उनका पीछा भी करता था। 
 
तेजस्वी ने कहा, एक स्टॉकर था जो हर दिन मेरे घर आता था। मेरे घर के आगे एक छोटा यार्ड है, वह वहां हर रोज चिट्ठियां फेंक कर जाता था। जब भी मैं घर से बाहर निकलती, मुझे वो खत मिलते और मैं सोचती कि आखिर ये कौन है? हमने सीसीटीवी कैमरे भी लगवा लिए थे, लेकिन हम उसे पकड़ नहीं पा रहे थे। 
 
तेजस्वी आगे बताया कि यह सिलसिला तब और भयावह हो गया जब वह शख्स एक दिन बालकनी के रास्ते से उनके घर में घुस आया था। उन्होंने बताया, एक दिन वह बालकनी के रास्ते घर के अंदर दाखिल हो गया। उस वक्त मैं घर पर अकेली थी। शुक्र है कि तभी मेरी मां और ड्राइवर वहां पहुंच गए और उन्होंने उसे बालकनी में ही पकड़ लिया। इसके बाद हमने तुरंत पुलिस को बुलाया।
 
तेजस्वी ने बताया कि इस पूरे मामले में उनके पार्टनर करण कुंद्रा ने उनका पूरा साथ दिया। तेजस्वी ने कहा, वह शख्स बहुत ही अजीब और डरावने खत भेजता था। पहले करण ने उसे अपने तरीके से संभाला और फिर हमने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
 
बता दें कि करण और तेजस्वी पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में करण कुंद्रा ने तेजस्वी की सीरीज 'साइको सैयां' को प्रमोट करने के लिए अपने सीने पर तेजस्वी के नाम का एक अस्थाई टैटू भी बनवाया था, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जुड़ी सभी अहम जानकारियों को सरल और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
जानिए 'धुरंधर' की शूटिंग के बाद आदित्य धर ने रणवीर सिंह से क्या कहा?