1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. marathi film tighi creates history at nyiff wins best screenplay award

मराठी फिल्म 'तिघी' का इंटरनेशनल जलवा, न्यूयॉक इंडियन फिल्म फेस्टिवल में जीता बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड

Tighi Marathi Film
मराठी फिल्म तिघी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखते हुए प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एनवाईआईएफएफ) में दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल किया। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग हाउसफुल रही, जहां बड़ी संख्या में दर्शकों ने इसकी दमदार कहानी और प्रभावशाली अभिनय की सराहना की।फिल्म को फेस्टिवल में बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड भी मिला। 
 
लेखक निखिल महाजन और प्राजक्ता देशमुख को उनके बेहतरीन लेखन के लिए सम्मानित किया गया। भारती आचरेकर, नेहा पेंडसे और सोनाली कुलकर्णी अभिनीत तिघी महिला जीवन, रिश्तों, संघर्ष और आत्म-खोज की संवेदनशील कहानी है। फिल्म खासतौर पर मां-बेटी के रिश्ते की भावनात्मक जटिलताओं को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है, जो हर उम्र और संस्कृति के दर्शकों से जुड़ती है।
 
फेस्टिवल में फिल्म का प्रतिनिधित्व अभिनेत्री-निर्माता नेहा पेंडसे और निर्देशक जीजिविषा काले ने किया। स्क्रीनिंग के बाद दोनों ने दर्शकों के साथ इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र में भाग लिया और फिल्म की थीम, निर्माण प्रक्रिया तथा भारत और विदेशों में मिले शानदार रिस्पॉन्स पर चर्चा की।
 
निर्देशक जीजिविषा काले ने कहा, एनवाईआईएफएफ में ‘तिघी’ की स्क्रीनिंग हमारे लिए बेहद भावुक और विनम्र अनुभव रहा। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए दर्शकों को इन किरदारों और उनकी यात्रा से जुड़ते देख यह विश्वास और मजबूत हुआ कि सच्ची कहानियां सीमाओं से परे होती हैं।
वहीं नेहा पेंडसे ने कहा, एनवाईआईएफएफ में ‘तिघी’ की हाउसफुल स्क्रीनिंग देखना बेहद खास पल था। स्क्रीनिंग के बाद हुई चर्चाएं बहुत समृद्ध करने वाली थीं। इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर मराठी सिनेमा का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है।
 
निर्माता श्रादुल सिंह बायस ने भी खुशी जताते हुए कहा कि वैश्विक दर्शकों से मिला प्यार फिल्म की सार्वभौमिक भावनाओं और पूरी टीम की मेहनत का प्रमाण है। एनवाईआईएफएफ में मिली यह उपलब्धि तिघी के सफर का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। भारत और विदेशों में लगातार मिल रही सराहना के साथ यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित मराठी फिल्मों में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जब रात 2 बजे कॉलेज से हो गया था इम्तियाज अली का अपरहण, निर्देशक ने बताया किस्सा