सम्बंधित जानकारी
- मलयालम सिनेमा के एक सुनहरे युग का अंत, नेशनल अवॉर्ड विनर सलीम कुमार का निधन
- आलिया-रणबीर की तारीफ में बोले इम्तियाज अली, टैलेंट के आगे फीका पड़ता है नेपोटिज्म
- 'दोस्ताना 2' फिर मुश्किल में फंसी, निर्देशक अद्वैत चंदन ने छोड़ी फिल्म!
- डीप नेक ब्लाउज और फ्लोरल साड़ी में कंगना रनौट का हॉट अवतार, तस्वीरें वायरल
- 51 की उम्र में भी सिंगल हैं 'टीवी क्वीन' एकता कपूर, पिता की इस एक शर्त ने बदल दी पूरी जिंदगी!
बॉक्स ऑफिस चैंपियन बनी 'पेड्डी', राम चरण की फिल्म ने 3 दिन में किया इतना कलेक्शन
राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, 'पेड्डी' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर एक बेहद शानदार शुरुआत की है। महीनों के लंबे इंतजार, सुपरहिट गानों और दमदार ट्रेलर के बाद, इस फिल्म ने दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को पूरी तरह से जीत लिया है, जो इसके इस शानदार थियेट्रिकल सफर की एक बेहतरीन शुरुआत है।
बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए मील के पत्थर स्थापित करते हुए, इस फिल्म ने अब महज तीन दिनों के भीतर वर्ल्डवाइड 236.7 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया है। इस ऐतिहासिक कामयाबी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मेकर्स ने 'पेड्डी' का टोटल कलेक्शन (3 दिनों में 236.7 करोड़+ ग्रॉस) साझा किया है।
इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, बॉक्स ऑफिस चैंपियन #PEDDI है अनस्टॉपेबल। #Peddi ने 3 दिनों में वर्ल्डवाइड 236.7 करोड़+ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। अपनी टिकटें अभी बुक करें! PEDDI अब सिनेमा में।
बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'पेद्दि' में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ फिल्म में शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे दमदार कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण 'वृद्धि सिनेमाज' के बैनर तले वेंकट सतीश किलारू ने किया है, जिसमें 'मैत्री मूवी मेकर्स', 'सुकुमार राइटिंग्स' और 'IVY एंटरटेनमेंट' ने सहयोग किया है, जबकि इसके को-प्रोड्यूसर ईशान सक्सेना हैं।
