'धुरंधर: द रिवेंज' से पहले आदित्य धर का बड़ा खुलासा, एंड-क्रेडिट में छिपा है सरप्राइज, क्या बनेंगी 'धुरंधर 3'?
साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और सस्पेंस भरा 'ओपन लेटर' साझा किया है।
इस नोट ने न केवल फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है, बल्कि 'धुरंधर 3' की सुगबुगाहट भी तेज कर दी है। आदित्य धर ने इमोशनल नोट शेयर करते हुए फिल्म से जुड़े बड़े राज से पर्दा उठाया है। उन्होंने फैंस से एक खास अपील भी की है।
#DhurandharTheRevenge releases worldwide on 19 March, on Gudi Padwa, Ugadi, and Eid.
— Aditya Dhar (@AdityaDharFilms) March 18, 2026
Hindi | Telugu | Tamil | Kannada | Malayalam @ranveersingh @rampal72 @duttsanjay @actormaddy #AkshayeKhanna @saraarjunn @therakeshbedi @adityadharfilms #JyotiDeshpande @dhar_lokesh… pic.twitter.com/wgO61vrUUQ
आदित्य ने एक्स पर लिखा, धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को गुड़ी पड़ावा, उगाड़ी और ईद के मौके पर दुनियाभर में रिलीज हो रही है। और एक और बात, जब तक एंड-क्रेडिट्स (पूरी नाम की लिस्ट) खत्म न हो जाएं, अपनी सीट से न उठें।
इसके साथ उन्होंने एक विंक इमोजी भी शेयर किया है। उनके इस एक वाक्य ने कयासों का बाजार गर्म कर दिया है कि फिल्म के अंत में कोई बड़ा सरप्राइज या 'धुरंधर 3' का टीज़र छिपा हो सकता है।
आदित्य ने आगे लिखा, 5 दिसंबर 2025 को 'धुरंधर' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आपने सिर्फ फिल्म नहीं देखी, बल्कि उसे प्यार दिया। उसे जिया। आपने हर डिटेल को सराहा, हर पल पर बहस की और उसे बार-बार देखा। यह किसी फिल्ममेकर के लिए सबसे विनम्र और भावुक कर देने वाला उपहार है।
उन्होंने आगे लिखा, जब हम धुरंधर: द रिवेंज बनाने बैठे, तो हमें एक बात पूरे यकीन के साथ पता थी हमें आपको सरप्राइज करना है। हमें आपको उन इमोशन्स का एहसास कराना है जिनके लिए आप तैयार नहीं थे। यह कभी आसान नहीं होता, लेकिन आपके लिए हमने अपनी पूरी कोशिश की।
इसके साथ ही आदित्य धर ने दर्शकों से हाथ जोड़कर विनती की है कि फिल्म देखने के बाद कोई भी 'स्पॉयलर' साझा न करें। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि हर फैन थिएटर में बिल्कुल अनजान होकर जाए और वहां से अपनी एक व्यक्तिगत याद लेकर बाहर निकले। कृपया स्पॉयलर शेयर न करें।
इसके साथ ही उन्होंने पाइरेसी पर चोट करते हुए कहा कि फिल्म का असली अनुभव थिएटर के अंधेरे में दोस्तों और परिवार के साथ ही आता है, मोबाइल पर धुंधली तस्वीरों में नहीं।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को हिंदी सहित सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

