Cannes के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का रॉयल लुक, ऑफ-शोल्डर गाउन में बिखेरा ग्लैमर
बॉलीवुड की स्टाइल आइकन आलिया भट्ट इन दिनों फ्रांस में आयोजित कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही हैं। इस इवेंट के रेड कार्पेट से आलिया के कई लुक सामने आ चुके हैं। अब आलिया ने कान के तीसरे दिन का अपना ग्लैमरस लुक फैंस संग शेयर किया है।
तस्वीरों में आलिया मशहूर डिजाइनर सब्यसाची द्वारा तैयार किया गया मल्टी कलर फ्लोरल प्रिंटेड गाउन पहने नजर आ रही हैं। आलिया के गाउन पर बारीठ कढ़ाई और सुनहरे धागों का काम है।
ऑफ-शोल्डर नेकलाइन और स्लीव्स पर किया गया हैवी वर्क इसे एक विंटेज और रॉयल टच दे रहा है। तस्वीरों में आलिया का अंदाज बेहद क्लासी, बोल्ड और रॉयल नजर आ रहा है।
ड्रेस के साथ जुड़ा लॉन्ग ट्रेल आलिया के लुक को किसी हॉलीवुड रेड कार्पेट वाइब जैसा बना रहा है। गाउन के डीप नेक डिजाइन और फिटेड सिल्हूट ने उनके ग्लैमरस अंदाज को और उभार दिया।
आलिया ने अपने आउटफिट के साथ ऑक्सिडाइज्ड स्टेटमेंट चोकर और मिनिमल ईयररिंग्स कैरी किए हैं। हाथ में पकड़ा विंटेज फोल्डिंग फैन उनके पूरे लुक में ड्रामेटिक और एलीगेंट टच जोड़ रहा है।
आलिया का हेयरस्टाइल बेहद क्लीन और सॉफिस्टिकेटेड रखा गया है। उन्होंने स्लीक लो बन बनाया है, जो उनके फेस कट और जूलरी को खूबसूरती से हाईलाइट कर रहा है। वहीं न्यूड ग्लोइंग मेकअप, हाईलाइटेड चीक्स और सॉफ्ट आई मेकअप ने उनकी नैचुरल ब्यूटी में चार चांद लगा दिए।
हर तस्वीर में आलिया का कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा है। कहीं वह कैमरे से नजरें चुराती दिखीं तो कहीं स्ट्रॉन्ग आई कॉन्टैक्ट के साथ पावरफुल पोज देती नजर आईं। उनके एक्सप्रेशन में एलीगेंस और बोल्डनेस का शानदार बैलेंस देखने को मिल रहा है।
आलिया की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने उन्हें “गॉर्जियस क्वीन” कहा तो किसी ने “मोस्ट एलीगेंट डीवा”। गोल्डन सनलाइट और समुद्री बैकग्राउंड ने इस फोटोशूट को और भी सिनेमैटिक बना दिया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें