1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shweta tiwari bold ethnic look deep neck blouse golden saree photos viral
Last Modified: सोमवार, 4 मई 2026 (12:06 IST)

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

Shweta Tiwari latest photos
टेलीविजन की दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपने बेमिसाल फैशन सेंस के लिए भी काफी पसंद की जाती हैं। 45 साल की श्वेता तिवारी का ग्लैमरस लुक देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह दो बच्चों की मां है। 
 
हाल ही में श्वेता तिवारी ने गोल्डन कलर की साड़ी में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। साड़ी के साथ श्वेता ने डार्क ग्रीन कलर का ब्लाउज कैरी किया है। 
 
ब्लाउज की डीप नेकलाइन और उस पर की गई फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी श्वेता के इस लुक को बहुत ही बोल्ड और आकर्षक बना रही है। गोल्डन और ग्रीन का यह कॉन्ट्रास्ट बेहद रॉयल और क्लासी लग रहा है।
 
इस एथनिक लुक को और भी खास बनाने के लिए, श्वेता ने बहुत ही पारंपरिक और भारी ज्वेलरी चुनी है। उन्होंने कानों में खूबसूरत झुमके, गले में सोने का एंटीक हार और हाथों में मैचिंग कंगन पहने हैं। 
 
इसके साथ ही, उनका खुला हेयरस्टाइल और माथे की छोटी सी बिंदी उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। श्वेता का मेकअप सटल और ग्लोइंग है, जो उनके पूरे लुक को बैलेंस्ड बना रहा है।
 
तस्वीरों में श्वेता तिवारी के चेहरे की हल्की मुस्कान और उनके कातिलाना पोज फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। वे कभी अपने बालों को संवारती हैं, तो कभी मुस्कुराते हुए जमीन की ओर देखती नजर आ रही हैं। 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
रणवीर सिंह: 1000 करोड़ हिंदी नेट क्लब के संस्थापक और एक ऐतिहासिक कमबैक!