1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bollywood fashion black cut out dress ananya panday khushi kapoor shanaya style
Last Modified: गुरुवार, 14 मई 2026 (15:19 IST)

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

Black cut out dress Bollywood
स्टाइल स्टेटमेंट की बात हो और ब्लैक ड्रेस की बात ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता क्योंकि इसका आकर्षण कभी पुराना नहीं होता। इसमें भी बॉलीवुड की नई पीढ़ी की फैशनिस्टा अभिनेत्रियां इसे बखूबी साबित भी कर रही हैं। विशेष रूप से बोल्ड सिल्हूट, स्टाइलिश कट-आउट्स और थाई-हाई स्लिट्स के साथ पश्मीना रोशन, शरवरी, शनाया कपूर, खुशी कपूर और अनन्या पांडे जैसी अभिनेत्रियों ने ब्लैक कट-आउट ड्रेस ट्रेंड को पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनाया है। 
 
तो आइए एक नज़र डालते हैं उन डीवाज़ पर, जिन्होंने इस ग्लैमरस फैशन मोमेंट से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
 
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने इस ट्रेंड को बेहद सोफिस्टिकेटेड अंदाज़ में अपनाया है। उन्होंने हॉल्टर-स्टाइल ब्लैक कट-आउट ड्रेस पहनी है, जिसमें ड्रेप्ड डिटेलिंग और थाई-हाई स्लिट ने उनके लुक को और आकर्षक बना दिया है। मिनिमल एक्सेसरीज़ और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप ने उनके मोनोक्रोम लुक को परफेक्ट फिनिश दिया है।

 
शरवरी
शरवरी ने अपने स्ट्राइकिंग वन-शोल्डर ब्लैक कट-आउट गाउन में ग्लैमर का ज़बरदस्त तड़का लगाया है। इसी के साथ स्ट्रैटेजिक कट-आउट्स, बोल्ड स्लिट और मिनिमल स्टाइलिंग के साथ अभिनेत्री ने एलिगेंस और एज का शानदार संतुलन पेश किया है।
 
पश्मीना रोशन
पश्मीना रोशन ने अपने सिज़लिंग ब्लैक गाउन में दमदार स्टाइल स्टेटमेंट दिया है। प्लंजिंग नेकलाइन, ड्रामेटिक कट-आउट्स और डेरिंग थाई-हाई स्लिट के साथ उनका लुक बेहद ग्लैमरस और आकर्षक नजर आ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डीवा एनर्जी फ्लॉन्ट करते हुए अपने आउटफिट को ही सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने दिया है।
शनाया कपूर
फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए मशहूर शनाया कपूर ने वेलवेट ब्लैक कट-आउट ड्रेस चुनी है, जिसमें असिमेट्रिक डिटेलिंग और बोल्ड साइड कट-आउट्स थे। स्लीक हेयर और स्टेटमेंट मेकअप के साथ उनका यह लुक हाई-फैशन ग्लैम का परफेक्ट उदाहरण बन चुका है।
 
खुशी कपूर
खुशी कपूर ने ब्लैक को-ऑर्ड इंस्पायर्ड कट-आउट आउटफिट में अल्ट्रा-एजी लुक अपनाया है। ज्योमेट्रिक कट-आउट्स और बॉडी-हगिंग सिल्हूट ने उनके टोंड फ्रेम को खूबसूरती से हाईलाइट किया है। यह उनके अब तक के सबसे बोल्ड और स्टाइलिश फैशन मोमेंट्स में से एक साबित हुआ है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये फिल्में, लव एंड वॉर से राका तक पूरी लिस्ट