1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ram gopal varma review ranveer singh aditya dhar film dhurandhar the revenge
Last Modified: बुधवार, 18 मार्च 2026 (13:19 IST)

राम गोपाल वर्मा ने किया 'धुरंधर: द रिवेंज' का रिव्यू, बताया शोले से 100 गुना भव्य

Dhurandhar 2 Review
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा के किरदार में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज को कुछ घंटे ही बचे हैं इससे पहले अपनी बेबाक राय के लिए मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर 2' का रिव्यू शेयर किया है। 
 
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की प्रशंसा की है। फिल्म देखने के बाद आरजीवी इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों से भी ऊपर बता दिया है। राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर फिल्म का रिव्यू शेयर किया है। 
 
राम गोपाल वर्मा ने लिखा,कल रात #Dhurandhar2 देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि इसका प्रभाव हर मामले में अभूतपूर्व है। चाहे वो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, दर्शकों का उत्साह हो या सिनेमाई व्याकरण, यह 'शोले' से 100 गुना ज्यादा भव्य है। इसके सामने 'मुगल-ए-आजम' से लेकर आजतक की सबसे महान फिल्में भी टीवी सीरियल जैसी लगेंगी।
 
उन्होंने आगे लिखा, ये एक नए सिनेमैटिक ऑर्डर का जन्म है और अबतक सिनेमा के संसार में जो कुछ अस्तित्व में था, उसके विलुप्त होने की शुरुआत है। 
 
आदित्य धर की तारीफ करते हुए आरजीवी लिखा, निर्देशक शब्द की स्पेलिंग अब आदित्य धर के नाम से शुरू होगी। और समझदारी की बात ये होगी कि स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन को सारे काम छोड़कर धुरंधर 2 का फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखना चाहिए। 
 
बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को हिंदी सहित सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के पेड प्रिव्यू के लिए ही 4 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। 
 
मुंबई, पुणे और अहमदाबाद जैसे शहरों में फिल्म के लिए आधी रात और सुबह के शो रखे गए हैं, जो आमतौर पर केवल दक्षिण भारत की मेगा-बजट फिल्मों के लिए देखे जाते हैं। रणवीर सिंह ने भी हाल ही में एक इवेंट में कहा था कि इस फिल्म को लेकर जो उत्साह है, वह उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।
ये भी पढ़ें
तेजस्वी प्रकाश को रोज मिलते थे अजीबोगरीब खत, फिर घर में घुसा अनजान शख्स, एक्ट्रेस ने बताया डरावाना किस्सा