गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karan johar praises ranveer singh film dhurandhar 2
Last Modified: शनिवार, 28 मार्च 2026 (14:07 IST)

करण जौहर ने की ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर हुए फिदा

Dhurandhar 2 The Revenge
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इन दिनों भारतीय सिनेमाघरों में ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी तहलका मचा रही है। जहां दर्शक इस मास एंटरटेनर के दीवाने हो रहे हैं, वहीं अब बॉलीवुड सेलेब्स भी फिल्म की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। 
 
अब करण जौहर ने भी 'धुरंधर 2' देखने के बाद फिल्म की खूब तारीफ की है। उन्होंने आदित्य धर की निर्देशन क्षमता और रणवीर सिंह की अदाकारी को 'ऐतिहासिक' करार दिया है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए एक लंबा नोट लिखा है।
 
करण जौहर ने लिखा, आजकल 'हाइपर अल्फा एनर्जी' और 'गहरी देशभक्ति' पर बहुत चर्चा होती है, लेकिन 'धुरंधर 2' सिर्फ यही नहीं है। इसमें जकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) की वो दिल झकझोर देने वाली कहानी है और अपनी मातृभूमि के लिए दिया गया वो बलिदान है, जो रूह तक उतर जाता है।
 
आदित्य धर की तारीफ करते हुए करण ने लिखा, उन्होंने फिल्म के विलेन को भी मानवीय संवेदनाओं के साथ पेश किया है। करण ने कहा, आदित्य एक अद्भुत फिल्म निर्माता हैं। वह न केवल मुख्यधारा के सिनेमा का स्तर ऊपर ले जा रहे हैं, बल्कि एक नया मानक स्थापित कर रहे हैं। ये नया डायरेक्टर है!!! बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़कर घुसेगा भी और हर रिकॉर्ड मारेगा भी।
 
रणवीर सिंह के लिए कही बड़ी बात
करण जौहर, जो खुद रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्म कर चुके हैं, ने अभिनेता के प्रदर्शन को उनके करियर का सबसे बेहतरीन बताया। उन्होंने लिखा, रणवीर सिंह तू क्या है यार? हर आंसू, हर खामोश निगाह और वो बेमिसाल स्वैग—तुमने साबित कर दिया है कि तुम महान अभिनेताओं में से एक हो। तुम हमेशा एक उच्च क्षमता वाले कलाकार रहोगे... एक सच्चे 'धुरंधर' मूवी स्टार!
 
करण ने यह भी साझा किया कि इस फिल्म को देखकर उन्हें 70 के दशक के उन दिनों की याद आ गई, जब वे सिंगल स्क्रीन थिएटर में शुद्ध हिंदी सिनेमा देखा करते थे और तृप्त होकर बाहर निकलते थे। 
 
बता दें कि 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,133 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कलेक्शन 700 करोड़ के पार पहुंच गया है, जिससे इसने 'जवान' और 'कल्कि 2898 AD' जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
वरुण धवन की बेटी को डेढ़ साल की उम्र में हो गई थी यह बीमारी, चलने में होती थी दिक्कत, एक्टर ने बयां किया दर्द