शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshaye khanna birthday life career marriage secret
Last Modified: शनिवार, 28 मार्च 2026 (12:16 IST)

51 साल की उम्र में भी कुंआरे हैं अक्षय खन्ना, एक्टर का ‘चॉकलेट बॉय’ से ‘खतरनाक विलेन’ बनने तक का शानदार सफर

Akshaye Khanna Birthday
बॉलीवुड में 'चॉकलेट बॉय' से लेकर 'खतरनाक विलेन' तक का सफर तय करने वाले अक्षय खन्ना आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दिग्गज अभिनेता स्वर्गीय विनोद खन्ना के बेटे होने के बावजूद, अक्षय ने कभी भी नेपोटिज्म का सहारा नहीं लिया। उनकी एक्टिंग में वो ठहराव है, जो आज के शोर-शराबे वाले सिनेमा में कम ही देखने को मिलता है। 
 
28 मार्च 1975 को जन्मे अक्षय खन्ना आज अपने जीवन के एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पर खड़े हैं। अक्षय ने 1997 में फिल्म 'हिमालय पुत्र' से डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म नहीं चली, लेकिन उसी साल आई 'बॉर्डर' ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद 'ताल', 'दिल चाहता है', 'हंगामा', 'हलचल' और 'रेस' जैसी फिल्मों ने उन्हें वर्सेटाइल एक्टर के रूप में स्थापित किया।
 
2022 की 'दृश्यम 2' और अब 2025-26 की फिल्म 'धुरंधर' ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। 'धुरंधर' में उनके 'रहमान डकैत' वाले किरदार और उनके सिग्नेचर डांस मूव्स ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। अक्षय खन्ना की पर्सनल लाइफ हमेशा एक रहस्यमयी किताब की तरह रही है। 
 
51 साल की उम्र में भी अक्षय खन्ना कुंआरे हैं। उन्होंने शादीक क्यों नहीं कि इसका जवाब ‍किसी को आज तक नहीं मिला है। एक समय था जब रणधीर कपूर अपनी बेटी करिश्मा कपूर का हाथ अक्षय के हाथ में देना चाहते थे। रणधीर ने विनोद खन्ना के पास रिश्ता भी भेजा था, लेकिन खबरों के मुताबिक करिश्मा की मां बबीता कपूर ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया क्योंकि उस समय करिश्मा का करियर उफान पर था।
 
शादी न करने के सवाल पर अक्षय ने हमेशा बेबाकी से कहा है, 'मैं शादी के लिए नहीं बना हूं। मुझे अपनी आजादी और अकेलापन पसंद है। मैं किसी रिश्ते में बंधकर अपनी लाइफ का कंट्रोल दूसरों को नहीं दे सकता।' उनके इसी अंदाज ने उन्हें बॉलीवुड का 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' बनाए रखा है।
 
अक्षय खन्ना फिलहाल अपने करियर के बेहतरीन फेज में हैं। धुरंधर की जबरदस्त सक्सेस के बाद अब वह 'महाकाली' से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके अलावा वह दृश्यम 3 और इक्का में दिखेंगे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
डेलनाज ईरानी 'स्वाद और सितारे 2' लौट रहा है नए अंदाज़ में, हर एपिसोड में होंगे 2 मेहमान