शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. boman irani takes dig at donald trump amid iran us conflict video viral
Last Modified: गुरुवार, 26 मार्च 2026 (16:01 IST)

डोनाल्ड ट्रंप संग 'शांति वार्ता' को तैयार बोमन ईरानी, रखी यह शर्त, एक्टर का मजेदार वीडियो वायरल

Boman Irani viral video
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। कई देशों में तेल और गैस की कमी हो गई है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वे ईरान के साथ समझौता करने के लिए 'सही लोगों' के संपर्क में हैं। हालांकि, ईरान ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे ट्रंप का "खुद से संवाद" करार दिया। 
 
इस राजनीतिक उठापटक के बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने इंटरनेट पर हंसी का तड़का लगा दिया है। इस वीडियो में बोमन ईरानी ने डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ईरानी लोग मिस्टर डोनाल्ड ट्रंप के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार है।' 
 
 
वीडियो में बोमन ईरानी कहते हैं, जैसा कि आप जानते हैं, यह खबर वायरल हो रही है कि मिस्टर डोनाल्ड ट्रंप 'ईरानियों' से बात करना चाहते हैं। और इसके लिए तीन लोगों को चुना गया है- स्मृति ईरानी, अरुणा ईरानी और मैं (बोमन ईरानी)। मैं तो तैयार हूं, शांति के लिए हम लोग कुछ भी कर सकते हैं। 
 
वह आगे कहते हैं, लेकिन मेरी एक शर्त हैं। मैं वॉशिंगटन नहीं जाऊंगा। ट्रंप साहब और उनका डेलिगेशन मुंबई की दादर पारसी कॉलोनी आए। हम उन्हें धनसाक और कस्टर्ड खिलाएंगे। बस वो अपने साथ एक बड़ा गैस सिलेंडर ले आएं, तो हमारी जिंदगी और आसान हो जाएगी। 
 
बोमन का यह तंज भारत में एलपीजी की कीमतों और ट्रंप की कूटनीति दोनों पर एक साथ वार था। बोमन के इस वीडियो पर फैंस मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। जावेद जाफरी ने कमेंट किया, 'मेरे प्यारे बोमन ईरान, अगर तुम खुद को 'बॉम्बॉन ईरानी' कहो और 'कस्टर्ड गैस' का फ़ॉर्मूला शेयर करने की पेशकश करो, तो हो सकता है कि ट्रंप 'दादरलैंड' आने की कोशिश करें।
 
मंदाना करीमी की नाराजगी 
बोमन का यह वीडियो जहां कई लोगों को पसंद आया, वहीं 'बिग बॉस' फेम ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इससे काफी आहत नजर आईं। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, बोमन ईरानी सर... अचानक आपके पास ईरान के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ है। समय बड़ा दिलचस्प है। सालों से, ईरानियों को गिरफ़्तार किया जा रहा है, उन्हें फांसी दी जा रही है, उनकी आवाज़ दबाई जा रही है। हज़ारों लोग मारे गए। परिवार बिखर गए। और मेरे जैसे लोगों ने यह सब जिया है। हमने इसके बारे में बात की है।
 
मंदना ने आगे लिखा, लेकिन अब... एक वीडियो आया है। अब चिंता ज़ाहिर की जा रही है। अब गैस, ट्रंप और "मेरे घर आओ" जैसे विषयों पर मज़ाक किया जा रहा है। सर, पूरे आदर के साथ कह रही हूं कि आप और पारसी समुदाय ईरान से ही आए हैं। आप उस इतिहास को अपने साथ लिए चलते हैं। उस जोश को। तो जब ईरानी मर रहे थे, तब यह आवाज़ कहां थी? और अब अचानक, सिर्फ़ इसलिए कि इसका असर गैस, राजनीति और वैश्विक बातचीत पर पड़ रहा है, आप इस पर टिप्पणी कर रहे हैं? खैर... यह तो बस मेरी एक छोटी सी राय थी। 
 
बता दें कि पश्चिम एशिया के हालात बेहद नाजुक हैं। डोनाल्ड ट्रंप लगातार यह दावा कर रहे हैं कि ईरान एक डील के लिए "बेताब" है और बातचीत चल रही है। दूसरी ओर, ईरान के 'खातम अल-अंबिया' मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम जोलफाकरी ने ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए कहा कि क्या ट्रंप अब खुद से ही बातचीत करने लगे हैं? ईरान ने स्पष्ट किया है कि जब तक प्रतिबंध नहीं हटते, कोई वार्ता नहीं होगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
'नागबंधम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म