1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Manmohan Singh recuperating well from Covid-19

अब कैसी है पूर्व PM मनमोहन सिंह की तबीयत? कांग्रेस ने दी जानकारी

Manmohan Singh
नई दिल्ली। कोरोनावायरस से संक्रमित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार हो रहा है। वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि सिंह की हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है। अब उन्हें बुखार नहीं है।
 
सिंह (88) को हल्का बुखार होने के बाद जांच में कोरोनावायरस से संक्रमित होने का पता चला था। 19 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री ने 4 मार्च और 3 अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी।
 
सुरजेवाला ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह के लिए प्रार्थना करने के लिए हम सभी कांग्रेसजन और देश के नागरिकों का धन्यवाद करना चाहते हैं। (भाषा)
अगला लेख
बड़ी खबर, अब बढ़े हुए दामों पर ‍मिलेगी Corona Vaccine, जानिए कितनी रहेगी कीमत