सम्बंधित जानकारी
- Covid 19 : कोरोना के नए मामलों में से 74.15 मामले 10 राज्यों से, महाराष्ट्र से सर्वाधिक
- कोरोना की सुनामी, 1 दिन में करीब 3.5 लाख नए मामले, जानिए टॉप 10 राज्यों का हाल...
- सरकार ने 'विवाद से विश्वास' योजना के तहत भुगतान के लिए समयसीमा 30 जून तक बढ़ाई
- कोरोना ड्यूटी में तैनात शिक्षकों पर कहर बनकर टूट रहा कोरोना,मदद के लिए सरकार से लगाई गुहार
- ऑक्सीजन संकट पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, कहा- ऑक्सीजन सप्लाय रोकने वाले को नहीं बख्शेंगे
सचिन तेंदुलकर ने दी कोरोना को मात, अब प्लाज्मा भी करेंगे दान
मुंबई। पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 से उबर गये हैं और जब भी वह प्लाज्मा दान करने के योग्य होंगे तो वह ऐसा करेंगे। अपना 48वां जन्मदिन मना रहे तेंदुलकर को 27 मार्च को कोविड-19 के लिए पॉजीटिव पाया गया था तथा वह एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए अस्पताल में भी भर्ती रहे थे।
तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में कहा, मैं एक संदेश देना चाहूंगा जिसे चिकित्सकों ने मुझे देने के लिये कहा है। मैंने प्लाज्मा दान केंद्र का उद्घाटन किया था और उनका संदेश था, यदि सही समय पर प्लाज्मा दिया जाता है तो रोगी जल्दी ठीक हो सकता है।
उन्होंने कहा कि मैं निजी तौर पर जब योग्य हो जाऊंगा तब इसे दान करूंगा और मैंने अपने चिकित्सकों से बात की है। तेंदुलकर को आठ अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी और वह घर पर ही पृथकवास पर थे। प्लाज्मा दानकर्ता में इसे दान करने से 14 दिन पहले तक किसी तरह के लक्ष्ण नहीं होने चाहिए। इस दिग्गज बल्लेबाज ने कोविड-19 से उबरने वाले लोगों से प्लाज्मा दान करके दूसरों की मदद करने को कहा।
Thank you everyone for your warm wishes. It's made my day special. I am very grateful indeed.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 24, 2021
Take care and stay safe. pic.twitter.com/SwWYPNU73q
उन्होंने कहा, और आप जो भी कोविड-19 से उबर गये हैं, अपने चिकित्सक से मशविरा करें और जब आप योग्य बन जाएंगे कृपया रक्तदान करें। इससे काफी समस्या का निदान हो सकता है।
तेंदुलकर ने कहा कि हम जानते हैं कि जब तक हम बीमार रहते हैं तब तक हमारे परिजनों, दोस्तों को कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
