1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Teenager raped in Ballia

बलिया में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Rape
बलिया (उत्‍तर प्रदेश)। बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को 24 एक वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज थाना क्षेत्र के कुरेजी बाजार से तुफानी चौहान (24) को गिरफ्तार किया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीया किशोरी के साथ तुफानी चौहान ने चार अप्रैल की शाम बलात्कार किया था। घटना के समय किशोरी अपने खेत से गेंहू काटने के बाद अकेले साइकल से घर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तुफानी चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच कराई तथा उसका न्यायालय में कलमबंद बयान दर्ज करा दिया है।(भाषा)
अगला लेख
शर्मनाक! मेरठ में रेमडेसिविर की जगह पानी का इंजेक्‍शन, मरीज की मौत...