सम्बंधित जानकारी
- Corona को हराया, अस्पताल से घर लौटने को तैयार 30 कोरोना योद्धा
- Corona संकटकाल में इंदौर में चलेगी कैब एम्बुलेंस
- Corona Virus Live Updates : कर्नाटक में कोरोना वायरस के 38 नए मामले
- मोदी सरकार का बड़ा फैसला, Lockdown से इन क्षेत्रों को भी राहत
- Corona के कारण चीन की अर्थव्यवस्था में आई 6.8 प्रतिशत की गिरावट
अस्पताल जाते समय महिला ने पुलिस की जीप में बच्चे को जन्म दिया
नई दिल्ली। देशव्यापी लॉकडाउन के बीच एक महिला ने पश्चिमी दिल्ली के ख्याला स्थित एक अस्पताल जाते हुए रास्ते में ही पुलिस की जीप में बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात गर्भवती महिला अपने परिवार के साथ पुलिस थाने गई थी और महिला कांस्टेबल सुमन को अपनी समस्या बताई थी।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने कहा, परिवार ने कांस्टेबल से एम्बुलेंस की सहायता मांगी थी ताकि महिला को अस्पताल पहुंचाया जा सके। कांस्टेबल ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस की एक जिप्सी की व्यवस्था की गई।
पुरोहित ने बताया कि मिनी कुमार नामक महिला ने पुलिस जीप के भीतर ही बच्चे को जन्म दिया। पुलिस के अनुसार जिप्सी अस्पताल से एक किलोमीटर की दूरी पर ही थी जब महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
डॉक्टरों को सूचना दे दी गई थी और जीप के अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने बच्चे और मां दोनों को अपनी देखरेख में ले लिया। (भाषा)
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
