सम्बंधित जानकारी
- मोदी सरकार का बड़ा फैसला, Lockdown से इन क्षेत्रों को भी राहत
- कहां है सोशल डिस्टेंसिंग, कुमारस्वामी के बेटे की शादी में जुटे लोग
- यूपी के गोण्डा में मिला पहला कोरोना मरीज, मचा हड़कंप
- बड़ी खबर, Covid-19 के संक्रमण में आने की सूचना देगा नया स्मार्टफोन ऐप
- निर्मोही का कर्तव्य प्रेम, Corona पीड़ितों के लिए करते हैं 425 किमी का रोज सफर
Corona संकटकाल में इंदौर में चलेगी कैब एम्बुलेंस
इंदौर। पिछले दिनों व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली कुछ तस्वीरों के सामने आने के बाद अब प्रशासन ने ओला कैब को एम्बुलेंस के तौर पर चलाने की योजना बनाई है। इसके लिए ओला ने प्रशासन को 50 कैब उपलब्ध करवाई हैं।
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि इसके लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 2363009 है। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी अपर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला को सौंपी गई है। इस अवसर पर कैब के ड्राइवरों को प्रशिक्षण भी दिया कि उन्हें आपदा की इस घड़ी में किस तरह काम करना है।
अपर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि कैब को इमरजेंसी सेवा के लिए इस्तेमाल की जाएगी। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। इन कैब एम्बुलेंस का आकस्मिक सेवाओं के लिए उपयोग किया जा सकेगा। ओला कैब को ऐप के माध्यम से बुक किया जा सकेगा। अत: कोई भी इस सेवा का लाभ ले सकता है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों क्लॉथ मार्केट इलाके में एक शख्स एंबुलेंस के लिए लगातार प्रयास करता रहा, लेकिन एम्बुलें नहीं मिली तो अपने भाई को एक्टिवा पर बैठाकर ही अस्पताल ले गया। दुर्भाग्य से मरीज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एंबुलेंस सेवाओं के साथ ही प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे थे।
